हिंदी पठन प्रतियोगिता में सन्नी वैष्णव ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, सर्वश्रेष्ठ उच्चारण के लिए मिला विशेष पुरस्कार

गढ़ी शहदरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, प्रधानाचार्या अनीता गोसाईं बोलीं- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

ग्रेटर नोएडा, 14 अक्टूबर। गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के छात्र सन्नी वैष्णव ने जनपद स्तरीय हिंदी पठन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ उच्चारण के लिए विशेष पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दनकौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित प्रतियोगिता में सन्नी ने अपने स्पष्ट उच्चारण, भाषायी दक्षता और आत्मविश्वास से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा छह से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सन्नी ने नियमित अभ्यास और अपनी मेहनत के दम पर विशेष पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गोसाईं ने सन्नी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। सन्नी की उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। इसमें शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य को संवारने वाला राष्ट्रनिर्माता होता है। शिक्षक की प्रेरणा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाती है और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करती है। उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमता साबित कर सकता है।

प्रधानाचार्या ने सन्नी वैष्णव को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी भाषा के शुद्ध उच्चारण, संवर्धन और सम्मान को भी आवश्यक बताया।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज कुमारी, श्रीमती स्वाति यादव और श्री भूपेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने सन्नी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सन्नी की उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं।

यह भी देखे:-

सूरजपुर में शांतिपूर्ण निकला मिलाद-उन-नबी का जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा भाईचारे का संदेश
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में स्वर्गीय कमला बहुगुणा जी की जन्मशताब्दी पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, रीता ब...
GBU: पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में एलएलसी टेन10 क्रिकेट ट्रायल: मोहम्मद कैफ ने युवाओं को किया प्रेरित, 1250 ख...
गांधी-शास्त्री जयंती पर सेंट जोसेफ स्कूल में गूंजा राष्ट्रप्रेम, विद्यार्थियों ने लगाई ज्ञान-विज्ञान...
खुलासा: हवाला के जरिए पाकिस्तान से आया था पैसा, हैंडलर नासिर के आदेश पर आतंकी अशरफ करने वाला था ये घ...
भारत सरकार के जी-20 के कार्यक्रमों के आयोजन में जीबीयू शामिल
INVESTITURE CEREMONY AT RYAN INTERNATIONAL SCHOOL GREATER NOIDA
आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय इवोल्यूशन एक्सपो-22 कल से
गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा संसद भवन का शैक्षिक दौरा
कैंसर के खिलाफ एकजुट कदम: जीबीयू में ‘रन तो सेव लाइफ’ मैराथन 1 फरवरी को
मंथन: पीएम मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ आज करेंगे बैठक, कामकाज की होगी समीक्षा
गलगोटिया विश्वविद्यालय और एम्स ने मिलकर लॉन्च किया "नेवर अलोन" प्रोजेक्ट, अब एआई से मिलेगी 24x7 मानस...
साइबर क्राइम से आजादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गलगोटिया विश्विद्यालय : अन्वेषण 2024 में छात्र अनुसंधान सम्मेलन का शुभारंभ, डॉ. दिनेश शर्मा ने भारत...
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डीडी नेशनल के प्रतिष्ठित शो 'जस्ट जूनियर' में लिया हिस्सा