दिल्ली : भूमाफिया मोती गोयल हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली : भूमाफिया मोती गोयल हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और हवलदार भी घायल हुए हैं. पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारबाइन भी बरामद हुआ है .

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस महरौली बदरपुर रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया. कार सवार ने बैरिकेड में टक्कर मार के भागने की कोशिश की. कार की टक्कर से बैरीकेट के पास खड़े एक सब इंस्पेक्टर और हवलदार घायल हो गए. पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा. पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम हरेंद्र प्रधान बताया.

पुलिस के मुताबिक हरेंद्र प्रधान शातिर बदमाश है और इस पर मर्डर, डकैती, लूट, पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया हरेंद्र प्रधान थाना दनकौर क्षेत्र का रहने वाला है. हरेंद्र ने हाल ही में नोएडा में भूमाफिया मोती गोयल की हत्या शूटरों से कराई थी. हरेंद्र प्रधान का एक प्लॉट को लेकर मोदी गोयल से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते उसने अमित और राहुल को 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी. शूटरों ने 16 अप्रैल को मोती गोयल को बरौला गांव नोएडा के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पकड़ा गया बदमाश हरेन्द्र प्रधान सेक्टर 49 थाना नोएडा से वांटेड चल रहा था .

यह भी देखे:-

नोएडा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 14
मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने भारी मात्रा में कार्ड और हथियार...
36 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझी, दोस्त निकला हत्यारा
बदमाशों ने झपटी प्राधिकरण कर्मचारी की सोने की चेन
एनसीआर में सक्रिय दो शातिर वाहन चोर व नाबालिग गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
मुठभेड़ : कैब लूट कर भाग रहा था बदमाश, पुलिस ने मारी गोली
डकैतों ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
दादरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का झाखीरा
बसपा नेता के बेटे की झाड़ियों में मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
बहुचर्चित हरेंद्र नागर प्रधान हत्याकांड : जानिए, कुख्यात सुंदर भाटी के अलावा किन 11 गुर्गों को कोर्ट...
मकान  मालिक के रहते चोरों ने सामान किया पार, शिकायत करने पर पुलिस  से मिला ये जवाब 
अरबों रुपए की भूमि घोटाले में एक और एफ आई आर दर्ज 
रबूपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को पकड़ा, निर्माणाधीन अस्पताल से तमंचा बरामद
एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत दस को गिरफ्तार कर नक़ल कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
जिला प्रशासन ने नोएडा -ग्रेटर नोएडा के इन गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर