सनसनीखेज खुलासा , सुपारी देकर कलयुगी बेटे ने पिता की कराई हत्या, गिरफ्तार

नोएडा : बीते 13 अप्रैल को सेक्टर 78 में भूरा कबाड़ी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके बेटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मृतक के बेटे ने शूटरों को सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवाई थी. प्यार में बाधक बनने पर कलयुगी बेटे ने अपने पिता को शूटरों के हाथ उसे ठिकाने लगवाया था.

जानकारी के मुताबिक 13- 14 अप्रैल की मध्यरात्रि को सेक्टर 78 में कबाड़ी का काम करने वाले भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के साले ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने जब गहनता से इस मामले में जांच पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला.

नोएडा थाना 49 में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी क्राइम प्रीती बाला गुप्ता ने बताया जांच में पता चला कि मृतक भूरा के बेटे मुकीम का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था. इस बात का पिता भूरा कबाड़ी विरोध कर रहा था. पिता को प्यार में बाधा बनता देखकर मुकीम ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई . योजना के तहत उसने शूटर आशु , मोहित और वसीम को 10 लाख रुपए की सुपारी देकर अपने पिता को मौत के घाट उतरवा दिया. जांच के दौरान पुख्ता सबूत हाथ लगने पर पुलिस ने मृतक भूरा कबाड़ी के बेटे मुकीम, शूटर आशु, मोहित और वसीम को सेक्टर 78 से गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं. पकड़े गए आरोपियों ने वारदात अंजाम देना स्वीकार कर लिया है.

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : बाज़ार से लौट रही महिला से गैंग रेप, आरोपी गिरफ्तार
पिटाई से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
परिवार गया था बाहर, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
मोबाइल फोन के टावरों से चोरी करने वाले 50 हजार रुपए के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में ग्रहणों प्रेस क्लब ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
बादलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े सट्टेबाज़
मुठभेड़ के बाद फरार हुए तीन बदमश गिरफ्तार, बीए का छात्र निकला गैंग का सरगना
मौत की नींद सुलाकर पति ने पत्नी का शव नदी में फेंका, फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुँच गया थाने
फ्लैट में घुसकर दम्पत्ति  की निर्मम हत्या 
शराब के नशे में दोस्त की हत्या, थाना बिसरख क्षेत्र में आरोपी गिरफ्तार
रंजिश में सुरक्षा गार्ड को गोली मारी !
शातिर लूटेरा मुठभेड़ में घायल
नोएडा : खाकी वर्दी हुई दागदार , चौकी इंचार्ज, 3 पुलिसकर्मी समेत 15 गिरफ्तार
बालू का हो रहा है अवैध खनन , दो गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने नशे के सौदागरों को पकड़ा
एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से रकम निकालने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक के पैर में लगी ...