गांधी-शास्त्री जयंती पर सी ब्लॉक सेक्टर XU-3 आरडब्ल्यूए टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान
ग्रेटर नोएडा। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सी ब्लॉक, सेक्टर XU-3 में आरडब्ल्यूए टीम एवं स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। स्वच्छ परिवेश से समाज और स्वास्थ्य दोनों बेहतर होते हैं। महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश से प्रेरणा लेते हुए अभियान के दौरान लोगों ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।
आरडब्ल्यूए टीम के मनीष पंडित ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखना सभी निवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान में आरडब्ल्यूए के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और सी ब्लॉक के स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने अपने सेक्टर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
