गांधी-शास्त्री जयंती पर नन्हक फाउंडेशन के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 8 वर्षीय रोहन ने बनाई गांधी जी की खूबसूरत स्केच

ग्रेटर नोएडा। इटा-1 स्थित बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नन्हक फाउंडेशन के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को याद किया। बच्चों ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। गीत और कविताओं की प्रस्तुतियां भी दी गईं।

नन्हक फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर, दलित एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है। फाउंडेशन की ओर से बच्चों को शिक्षा के साथ नृत्य, संगीत, कला और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी तैयार किया जाता है। बच्चों को ड्रेस, जूते, मौसम के अनुकूल गर्म कपड़े, पाठ्य सामग्री, कलात्मक सामग्री और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जाता है।

फाउंडेशन की ओर से सामान्य बच्चों के साथ विशेष एवं दिव्यांग बच्चों के लिए भी कार्य किया जा रहा है। संस्था का मानना है कि उचित सहयोग, अतिरिक्त मेहनत और सामान्य बच्चों के साथ समान अवसर मिलने पर विशेष बच्चों की प्रतिभा को भी निखारा जा सकता है और वे परिवार व समाज में सम्मान के साथ अपना स्थान बना सकते हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर अपने विचार रखे। छात्रा रजनी ने गांधी जी के तीन बंदरों के संदेश का विस्तार से वर्णन किया। बच्चों ने गीत और कविताएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।

फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसिडेंट साधना सिंहा ने बच्चों को संबोधित करते हुए गांधी जी के अहिंसक आंदोलन के महत्व और लाल बहादुर शास्त्री के सरल व्यक्तित्व एवं दृढ़ इरादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के माध्यम से संघर्ष का रास्ता दिखाया, वहीं शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणा देता है।

आठ वर्षीय रोहन की प्रतिभा ने चौंकाया

कार्यक्रम के दौरान आठ वर्षीय रोहन तन्मय होकर महात्मा गांधी की स्केच बनाने में जुटा रहा। सामने रखी गांधी जी की तस्वीर को देखकर उसने बिना हाथ उठाए लगातार स्केच बनाई। जब उसकी बनाई तस्वीर सामने आई तो मौजूद लोग उसकी प्रतिभा देखकर हैरान रह गए।

साधना सिंहा ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। नन्हक फाउंडेशन ऐसी अज्ञात प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें आगे लाने का लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से संस्था के साथ जुड़ने और सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रतिभावान बच्चे की प्रतिभा व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। उसे ऐसा अवसर मिलना चाहिए जिससे वह अपने साथ देश के विकास में भी योगदान दे सके।

उन्होंने कहा कि सम्मानित जीवन जीना हर नागरिक का अधिकार है और इसी उद्देश्य के साथ नन्हक फाउंडेशन बच्चों को शिक्षा, हुनर और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी देखे:-

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है सादोपुर का  The Ambition लाइब्रेरी, 10 बच्चों ...
झटका: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी-पीएनजी हुई महंगी, जानिए कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी   
जी.एन.आइ.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स   मे  "सक्सेस मंत्रास -बिग जर्नी बिगिन विद  स्माल स्टेप्स "  पैन...
शारदा वर्ल्ड स्कूल में भारत के साथ दो देशों की शिक्षा प्रणालियों ले सकते छात्र शिक्षा
नवरत्न फाउंडेशन्स का दसवां कंप्यूटर शिक्षण केंद्र खोड़ा कॉलोनी में प्रारंभ
सिटी हार्ट अकादमी में पी.एस. ए. द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
गलगोटियाज विश्वविद्यालय : रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन
आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2022” का समापन
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में साइबर सुरक्षा की विरासत पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
नोएड़ा : नेकी के साथ सड़क सुरक्षा का पाठ, ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अपील की
सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां संविधान दिवस
वाराणसी के विकास की रूपरेखा खींंचने वाले पीएम नरेन्‍द्र मोदी की पहल और सौगात को दीपावली के पूर्व तोह...
EMCT ज्ञानशाला (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) एवं स्पर्श ग्लोबल स्कूल का हुआ संवाद कार्यक्रम
शारदा यूनिवर्सिटी : शारदंस अब अपने स्टार्ट—अप के सपनों को पंख लगा सकते हैं
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
जी एन आई ओ टी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) मे "इन्नोवेशन इन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फॉर ...