दुजाना के लाल जय कुमार नागर का दादरी में भव्य स्वागत, एशियन गेम्स में दो पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

दादरी। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए रजत और कांस्य पदक जीतकर लौटे दुजाना गांव के अंतरराष्ट्रीय एथलीट जय कुमार नागर का दादरी में भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। नागर क्लब के नेतृत्व में दादी सत्ती मंदिर से दादरी तक विजय काफिला निकाला गया। जीटी रोड स्थित मुखिया फार्म हाउस में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से जय कुमार नागर का स्वागत किया।

जय कुमार नागर ने 400 मीटर मिक्स्ड रिले में रजत और 4×400 मीटर पुरुष रिले में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच सोनू भाटी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जय कुमार नागर को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मान समारोह है। उन्होंने जय कुमार के माता-पिता को भी शुभकामनाएं दीं और गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय।” उन्होंने कहा कि जय कुमार नागर अब केवल दुजाना का नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा है।

जय कुमार के पिता राकेश सिंह नागर और माता रमेश देवी नागर की खुशी समारोह के दौरान देखते ही बनी। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने जय कुमार की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में उनके स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रवेज अली ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बात रखी। उन्होंने चिटहेरा में भव्य स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की। समारोह में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की 210 रुपये फीस तथा पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिए जाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन अजीत नागर और मास्टर भूपेंद्र नागर ने किया। समारोह में फकीर चंद नागर, बलराज नागर, रामशरण नागर एडवोकेट (पूर्व बार अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर), महाराज सिंह नागर, मांगे राम नागर, राजकुमार आर्य, ओमवीर आर्य एडवोकेट, संपादक राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाइन टाइम्स, जितेंद्र नागर बबलू, रामे प्रधान, हरेन्द्र नागर, सुखबीर नागर एडवोकेट, अतुल भाटी, हरीश भाटिया, संजीव नागर, रमेश बंशल, राजपाल नागर एडवोकेट, महेन्द्र सिंह एडवोकेट, रिसी नागर, तिलक नागर, राजू नागर, ओमकार नागर, गजे सिंह फौजी, मा. रविन्द्र शर्मा, प्रताप नागर, ब्रहमपाल नागर, अनिल कप्तान और आदित्य शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कोच सोनू भाटी, कोच सक्सेना और उनकी पत्नी भी समारोह में शामिल हुए।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जय कुमार नागर की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जय कुमार आने वाले समय में देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

यह भी देखे:-

दिल्ली स्टेट रोप स्किपिंग चैंपियनशिप : नोएडा के मोहम्मद जैद ने लहराया परचम
जनपद में राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता व प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्क...
ग्रेटर नोएडा के तेक्वांडो के 3 छात्र बैंकाक में दिखाएंगे अपना हुनर
Achievement of Ragini Jain in UP State U/15 & U/17 Major Badminton Championship
नोएडा के इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा-2023 का केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया आगाज
ओपन रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप : चरण सिंह स्पोर्ट्स स्केटिंग अकैडमी के बच्चों ने कई मैडल जीते 
एस्टर स्कूल के दिवंश जोशी का नेशनल क्रिकेट अकादमी में चयन
रायन इंटर नेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के छात्रों युथ गेम्स - 2022 में झटके  4  स्वर्ण 1 कास्य पदक
 प्रथम दादरी ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 
रयान इंटरनेशनल स्कूल में होगा सीबीएसई नार्थ जोन 1 स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल : सीबीएसई नार्थ जोन-एक स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन
गलगोटिया विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रचा इतिहास, भारत क...
झट्टा वेटलिफ्टिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया सुल्तान ने जीता प्रथम स्थान
गौतम बुद्ध नगर में निवेदा फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन
कराटे प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन के बच्चों ने लहराया परचम