गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट (बिसरख) स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आज पूरा देश महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके जीवन और आदर्शों को स्मरण कर रहा है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और मानवता एवं शांति का संदेश दिया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और कर्मठता से भारतीय राजनीति में आदर्श स्थापित किया। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश की मजबूती और आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है। दोनों महापुरुषों का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि वर्तमान समय में समाज और राजनीति में नैतिकता एवं त्याग की आवश्यकता है। ऐसे समय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से आजादी की लड़ाई को जन-आंदोलन का रूप दिया और उनका जीवन यह संदेश देता है कि सत्य और नैतिकता के साथ बड़े से बड़ा संघर्ष भी लड़ा जा सकता है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा देश की एकता एवं प्रगति में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक गाथा हैं और विश्व स्तर पर उनकी स्वीकार्यता उनके विचारों के महत्व को दर्शाती है।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, शीबा राय, धर्म सिंह बाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, हरेन्द्र कुमार, तनवीर, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, नीतीश कुमार, रमेश प्रधान, नीरज शर्मा, एडवोकेट प्रिंस भाटी, जतन सिन्हा, जय प्रसाद, ओमप्रकाश दीक्षित, अर्जुन सचदेवा, एडवोकेट मोहित भाटी, मुन्ना सिंह, दिनेश कुमार, इंद्रेश कुमार, संजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

10% प्लॉट की मांग पर फिर गरजे किसान, 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत का ऐलान
हरियाणा के सांसद व पूर्व विधायक ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के पक्ष में किया ज...
सी.सी. मिलने के बाद भी प्रोमोटर द्वारा कब्जा न देने पर रेरा सख्त
डीएम के नेतृत्व में संचालित हो रही है दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
कोरोना और जीका के बाद केरल में निपाह वायरस का कहर, जानें- लक्षण, बचाव
Yamuna Authority: 781 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन
Ola cab का यार्ड बाढ़ में डूबा, 400-500 कार जलमग्न
बसपा पहली बार करने जा रही नया प्रयोग, यूपी चुनाव जीतने के लिए मायावती की यह है प्लानिंग
आज सेक्टर डेल्टा टू में हर्ष उल्लास के साथ बच्चों और बड़ों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कैंटर ने कुचला , दो की मौत
दीपावली से पहले जल संकट: हरेंद्र भाटी की चेतावनी, नहीं सुधरी स्थिति तो करेंगे तालाबंदी
रैडिसन ब्लू होटल में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
UPITS 2024: कारोबारियों के सपनों को ट्रेड शो में मिल रही नई उड़ान, विदेशी बॉयर्स से ऑर्डर मिलने से स...
आर्ट ऑफ लिविंग के पॉलीथीन मुक्त अभियान से घर बैठी महिलाओं को मिल रहा है रोजगार
बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी
नोएडा पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान में पकड़ी 90 लाख की नकदी