मनोज चौधरी ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने आत्मीय और भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन और संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी देखे:-

पिछड़ा वर्ग मोर्चा गौतम बुद्ध नगर ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी का किया स्वागत
सात अवैध कॉलोनियों पर यमुना प्राधिकरण को चला बुलडोजर
योगी सरकार का बड़ा एक्शन: 203 संविदाकारों के लाइसेंस रद्द, 1.16 करोड़ का नोटिस — उद्यमियों से अपील, ...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “नवाचार और उद्यमिता प्रशिक्षण और अवलोकन-यात्रा” का हुआ शुभारम्...
हज यात्रा : ऑनलाइन आवेदन आज से, 65 वर्ष आयु तक के आजमीन ही कर सकेंगे आवेदन
गलगोटिया विश्वविद्यालय और भारत मध्य पूर्व कृषि संघ के बीच एमओयू साइन, स्टार्टअप के जरिए छात्रों को ...
जीएनआईओटी में ‘शी इनोवेट्स 2.0’ का आयोजन, छात्राओं ने पेश किए नवाचार
‘‘एम0 डी0 एस0 2024 बैच के विद्यार्थियों का नया सत्र प्रारम्भ’’
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर 2 लाख 21 हजार रुपए की ठगी
विकास योजनाओं को लेकर डीएम मनीष कुमार
इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे "Helmet Man Of India" राघवेंद्र कुमार
यू.पी. रेरा ने 4 प्रोमोटर्स को 12 शिकायतों की ऑनलाइन सुनवाई में उपस्थित होने के लिए सार्वजनिक सुचना ...
यमुना प्राधिकरण आठ करोड़ खर्च कर लगवाएगा 125 सीसीटीवी
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने एनजीओ शुभकर्मन के साथ किया वृक्षारोपण का शुभारंभ
जीएलबीआईएमआर के छात्रों ने स्वच्छता -वृक्षारोपण अभियान चलाया
शातिर लुटेरा गिरफ्तार