‘नमो सेवा की अनकही कहानियों’ से जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

जीएल बजाज कॉलेज में कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरणा लेते हुए ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ अभियान के माध्यम से समाज में जनसेवा से जुड़े प्रेरक और अनकहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जीएल बजाज कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा की भावना को जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का कार्य किया है। ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सेवा कार्यों को सामने लाया जाएगा, ताकि उनसे दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 से हुई थी और 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण से लेकर निवेश को बढ़ावा देने और वर्ष 2014 के बाद देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने तक विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए गए हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि धारा 370 हटाने, विश्वस्तरीय सड़क, एयरपोर्ट, पोर्ट और रेल नेटवर्क के विस्तार सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। सांस्कृतिक क्षेत्र में अयोध्या में राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और उज्जैन में विकास कार्यों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और निवेश बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यों से प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। गौतमबुद्धनगर को उत्तर प्रदेश का शोविंडो बताते हुए उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के बनने से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि सेवा की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है। प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर जरूरतमंद की मदद करके राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा प्रणीत भाटी, योगेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सतेंद्र अवाना, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, गजेंद्र मावी, जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, सतेंद्र नागर, अरुण प्रधान, कर्मवीर आर्य, मनोज चौधरी, संजय चेची, नरेंद्र भाटी, अश्वनी गोयल, राज नागर, विमल पुंडीर, राजीव सिंघल, योगेंद्र भाटी, अजीत मुखिया, सुनील रावत सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, जिला प्रभारी कांता कर्दम, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक मास्टर तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बवेरियन संसद में संदीप मारवाह सम्मानित
लोकेश भाटी बने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
सीएम योगी की अनोखी पहल, अब वॉट्सएप के माध्यम से सीएम ऑफिस से संवाद कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक
दादरी परिवर्तन यात्रा का भव्य आगाज़, वृक्षारोपण के साथ निकली समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा
योगी सरकार के 8 साल: अपराध पर कड़ा प्रहार, कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
भा.ज.पा. गौतमबुद्धनगर में "संगठन पर्व" कार्यशाला का आयोजन, 15 नवम्बर से शुरू होगा मंडल गठन चुनाव
ग्रेटर नोएडा में निषाद पार्टी का कैडर कैम्प आयोजित 
ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग, सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च
मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, 1 दिन का किया उपवास
दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के साथ आचार सहिंता लागू
 शिवपाल यादव के सामाजिक परिवर्तन रथ को पुलिस ने रोका 
देखें VIDEO , कपिल चौधरी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार
महंगाई पर बोले राहुल PM कर रहे है सिर्फ़ अपने दोस्तों का भला, जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पे...
कांग्रेसियों ने मनाई डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती, मजलूमों के मसीहा थे अम्बेडकर
ग्रेटर नोएडा : भाजपा वृक्षारोपण अभियान संपन्न , 12, 200 पौधे लगाए गए