मौन हैं… मगर जिंदा हैं! गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में गूंजा ‘मौन’

UGC RollBack, आरक्षण के आर्थिक आधार और SC/ST Act में संशोधन की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने रखा उपवास

ग्रेटर नोएडा। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सवर्ण स्वाभिमान मंच, गौतमबुद्धनगर के आह्वान पर सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में अनोखे तरीके से आंदोलन किया गया। “मौन हैं… मगर जिंदा हैं!” के संदेश के साथ सैकड़ों लोगों ने UGC RollBack, आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने तथा SC/ST Act में कानूनी संशोधन की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक मौन उपवास रखा। कार्यक्रम के बाद मंच की ओर से राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

सुबह से ही मंच के आह्वान पर लोग जिला मुख्यालय पहुंचने लगे थे। सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अधिवक्ता, पत्रकार, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभिन्न जाति और धर्मों से जुड़े लोगों ने मौन धारण कर उपवास शुरू किया।

उपवास स्थल पर तिरंगे के साथ UGC RollBack तथा आरक्षण एवं SC/ST Act में कानूनी संशोधन की मांग से संबंधित तख्तियां लगाई गई थीं। करीब तीन घंटे तक चले मौन उपवास के बाद आंदोलनकारियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ उपवास समाप्त किया।

‘मौन की शक्ति से सरकार तक पहुंचाई अपनी बात’

सवर्ण स्वाभिमान मंच के संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। गांधीजी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए मंच ने गांधी जयंती पर मौन उपवास के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि मंच UGC RollBack के साथ आरक्षण व्यवस्था और SC/ST Act की संवैधानिक समीक्षा तथा आवश्यक कानूनी संशोधन की मांग कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इन मांगों पर विचार करेगी।

‘किसी जाति या धर्म के खिलाफ नहीं है आंदोलन’

कपिल शर्मा ने कहा कि मंच का आंदोलन किसी जाति, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ नहीं है। मंच समाज में समानता और जातिगत दीवारों को कम करने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबी और जरूरत किसी एक जाति तक सीमित नहीं है। इसी आधार पर मंच आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू किए जाने की मांग कर रहा है।

SC/ST Act के संबंध में उन्होंने कहा कि मंच की ओर से कानून के दुरुपयोग की आशंका को लेकर कानूनी संशोधन की मांग की जा रही है। उनका कहना था कि कानून का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को न्याय और संरक्षण देना होना चाहिए।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मौन उपवास समाप्त होने के बाद मंच की ओर से राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें UGC RollBack, आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर किए जाने तथा SC/ST Act की समीक्षा कर आवश्यक कानूनी संशोधन किए जाने की मांग रखी गई।

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से आयोजित किया गया। उन्होंने आगे भी मांगों को लेकर चरणबद्ध अभियान जारी रखने की बात कही।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा एडवोकेट, सुधीर वत्स, पंडित कृपाराम शर्मा, मनोज गोयल, संजय शर्मा एडवोकेट, भानु प्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा, विवेक रावल, राजेश रावत, अंकुश शर्मा एडवोकेट, राजू पंडित, सोनू भगत, सचिन शर्मा, सतेंद्र शर्मा एडवोकेट, शिवम लोधी राजपूत, रामदत्त शर्मा, सतपाल सिंह, ठाकुर सुरेन्द्र तोमर, मनीष अत्री, निधि शर्मा एडवोकेट, अनूप सिंह शिशोदिया, मोहित गुप्ता, रतनवीर शर्मा, अमरेंद्र ठाकुर, शिवओम शर्मा धूम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मिशन शक्ति 5.0 के तहत “बाल विवाह को ना–चैम्पियन सम्मान” कार्यक्रम सम्पन्न
ग्रेटर नोएडा लापता छात्राएं पटना में सकुशल मिली
ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप कल से, 15 देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
आईटीआई नोएडा में प्रवेश प्रक्रिया के चतुर्थ चरण की मैरिट सूची जारी, 24 अगस्त तक विकल्प पत्र जमा करने...
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ईएसवीसी-3000 का भव्य समापन, सौर और इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक ने किया मंत्...
मंत्री के नाम पर यमुना प्राधिकरण के अधकारी पर दवाब बनाना कथित नेता को पड़ा महंगा
ग्राम प्यावली ताजपुर को मिली बड़ी सौगात, ₹303.53 लाख की पेयजल परियोजना का हुआ शुभारंभ
जरूरतमंद बच्चों संग खिली ‘फूलों वाली होली’, हेल्पिंग ग्रुप ने बांटी खुशियां
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में सजी कृष्ण भक्ति की झांकी, नृत्य-भजन से गूंजा परिसर
स्काइलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
परीचौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा: सरकारी काम में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी को कार से...
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
देखें VIDEO, UP CM योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा- नोएडा की जनता को शानदार तोहफा
शिक्षाविदों के सम्मान में जीएनआईओटी का गरिमामय आयोजन वाराणसी में
स्कूलों में नुक्कड़ नाटकों द्वारा स्वच्छता का संदेश
जनसंवाद कार्यक्रम में बोले विधायक धीरेन्द्र सिंह , जेवर होगा सर्वाधिक विकसित क्षेत्र