यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण कार्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर हुआ कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी, महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के स्वराज, स्वदेशी, स्वच्छता, सर्वोदय और ट्रस्टीशिप जैसे सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से देश में निर्मित वस्तुओं और कपड़ों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया। उनके आह्वान से प्रभावित होकर देशवासियों ने विदेशी कपड़ों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने गांधीजी के सर्वोदय सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों का उत्थान, जीवन स्तर में सुधार और समानता को बढ़ावा देना था। गांधीजी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। उन्होंने शास्त्रीजी को महान प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के मंत्र का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीजी ने देश को खाद्यान्न संकट से उबारने के प्रयासों के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया, राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, हरि प्रताप, आरती सिंह और मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी संस्मरण साझा किए।

इस दौरान जीएम परियोजना राजेंद्र भाटी, नंदकिशोर सुंदरियाल, विकास कुमार, सतेंद्र गिरी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में “भगवद गीता से तनाव प्रबंधन” पर प्रेरणादायक सत्र, पांडव सखा प्रभुजी ने ...
लखीमपुर खीरी कांड: आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित टीम का सराहनीय कार्य, पीएम केयर फंड में 8.53 लाख रूपये जमा कराये
भारत नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा “रक्त अभिषेक” नाटक का मंचन 19 मई को यूनाइटेड कॉलेज में
पैनासिया मेडिकल टेक YEIDA मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क में निवेश को तैयार, साझेदारी पर शुरू हुई गंभीर चर्च...
बीट पुलिस प्रणाली : बिसरख पुलिस को मिली 47 मोटरसाईकिल
पीडित को न्याय दिलाने के लिए दनकौर कोतवाली पहुंचे किसान एकता संघ के कार्यकर्ता
आईईसी कॉलेज में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटेंगे हजारों मामले, जनपद न्यायाधीश ने दिए कड़े निर्देश
फलों की गुणवत्ता जांच में नई तकनीक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को ₹42 लाख की रिसर्च ग्रांट
ईशान आयुर्वेद कॉलेज में राष्ट्रीय आयुर्वेदा दिवस- 2022 मनाया गया
दनकौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई
पहल वेलफेयर ने जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण
रोडवेज बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक हुआ हादसा दो की मौत
मेडिकल डिवाइसेज पार्क में बड़ा निवेश, शुक्रा फ़ार्मास्यूटिकल्स को 10 एकड़ भूमि का आशय पत्र सौंपा गया
'आप' किसान प्रकोष्ठ के नोएडा महानगर में कपिल यादव बने अध्यक्ष व हर्ष नंबरदार महासचिव