चोरी की बाइक और दो अवैध चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक अक्टूबर को प्रियदर्शनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चिराग पुत्र नेमपाल निवासी विनोद नगर, मंडावली, थाना मधुविहार, नई दिल्ली, उम्र करीब 19 वर्ष और हनी उर्फ लक्की पुत्र पप्पू निवासी कस्बा सूरजपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या DL7SCG8545 और दो अवैध चाकू बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल दिल्ली के मधुविहार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

मामले में थाना नॉलेज पार्क में मु0अ0सं0 253/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में दिल्ली के मधुविहार थाने में ई-एफआईआर संख्या 021944/2026 दर्ज है।

यह भी देखे:-

एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत
चाकू से हमला कर दो सगे भाइयों की हत्या , दोनों छात्र
व्यापारी से पांच लाख की मांगी रंगदारी, पहुंचे हवालात
देखें VIDEO, लिफ्ट देकर राहगीरों को लूटने वाले सगे भाई गिरफ्तार
समारोह में गया था परिवार, घर में हो गई चोरी
चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला दूसरा बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
चोरी की दुनिया की 'नैना' गिरफ्तार: फेस-1 पुलिस ने दबोची महिला चोर, मोबाइल-घड़ी-नकदी समेत सामान बरामद
शेरू हत्याकांड के आरोपी पर लगा रासुका 
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड इनामी ठग गिरफ्तार
धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में पर मुकदमा दर्ज
नहीं थम रहा है हाइवे पर लूट का सिलसिला , कार सवार बदमाशों ने की लूट
लावारिस कुत्ते द्वारा बकरी काटने पर दो भाइयों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मारा, गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी पहल: सर्विलांस से बरामद 101 स्मार्टफोन, असल मालिकों को किए सुपुर्द
पति की प्रताड़ना से पत्नी ने की ख़ुदकुशी, आरोपी पति गिफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पेट्रोल-डीजल मिलावट का बड़ा गिरोह, 8,000 लीटर नकली तेल समेत 5 गिरफ्तार
लाखों की अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा