सविंदर भाटी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने विभिन्न मोर्चों की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर से जुड़े सविंदर भाटी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से गुरुवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की गई।

भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सविंदर भाटी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही उन्हें प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची में सविंदर भाटी के अलावा रामचंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह सैनी, अशोक पाल, हेमंत परिहार, डॉ. सुरेंद्र सिंह भागौर, अर्जुन राजभर, रामनरेश वर्मा, नीरज गुप्ता, मनोज कश्यप, अरविंद मौर्य और सुशील कटियार को शामिल किया गया है। वहीं प्रणीत भाटी, ज्योति सोनी, शिवनाथ चौधरी और रिशी चौरसिया को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इनमें गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान, काशी की इन्द्र भूषण मौर्य, अवध की नीरज कटियार, कानपुर की मनोज राजपूत, ब्रज की नवीन प्रजापति और पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी सुनील भाटी को दी गई है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग, महिला, किसान और अनुसूचित मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों की नई टीमों की घोषणा ऐसे समय की है, जब पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर रही है।

यह भी देखे:-

आगामी 5 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ओलंपिक व पैरालंपिक गेम्स के पदक विजेताओं को सीएम योगी ने किया पुरस्कृत
उत्तर प्रदेश : निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर इनका हुआ प्रोमोशन, देखें सूची
निकाय चुनाव पर Big Update: हाईकोर्ट के फैसले पर Supreme Court ने लगाई रोक, सीएम योगी ने किया ये ट्वी...
योगी सरकार प्रदेश के 59 शहरों का करेगी जीआईएस बेस्ड विकास
किसान एकता संघ करेगा 1 दिसम्बर को यमुना प्राधिकरण का घेराव
ग्रेटर नोएडा के जोंटी भाटी ने जीता यूपी केसरी टाइटल, जिले का नाम किया रोशन
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच: योगी सरकार का बड़ा कदम, 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स अंडर-...
योगी सरकार का पर्यटन क्षेत्र में बड़ा कदम, यूपी को बनाएंगे देश का अग्रणी पर्यटन गंतव्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 55 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया, युवा उद्यमियों को मिले नए ...
बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर सपा कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन
योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी
एसडीआरवी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल दनकौर में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सपा नगराध्यक्ष नदीम सलमानी के नेतृव में सपा प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला
काशी में रोजगार का कुंभ लगाने जा रही योगी सरकार, युवाओं के लिए रोजगार के ढेरों मौके
महाकुंभ में जुटे सफाईकर्मियों और नाविकों का जीवन स्तर बेहतर कर रही योगी सरकार