जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार

नोएडा। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं और संगठनों की ओर से मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन, उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एओए तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आत्मीयता उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पुनः स्मरण करने का अवसर भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने ‘सेवा संकल्प’ को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों का प्रेम और विश्वास उन्हें समाज और जनता की सेवा के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जन्मदिन पर प्राप्त सभी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद किया।

जन्मदिन के अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ‘अपना घर अपना आश्रम नोएडा’ पहुंचे और वहां निवासरत निराश्रित एवं बेसहारा लोगों के बीच भोजन कराया। उन्होंने उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन भगवान दास सिंघल, चेयरमैन दीपक, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश चंद शर्मा, प्रशांत त्यागी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

खतरे की घंटी : पराली के धुएं ने बिगाड़ दी दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज और गिरेगा स्तर
शिल्प हाट में ग्रेटर नोएडा के विकास की झलक, मंत्री ने किया स्टाल का निरीक्षण
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
नोएडा एक्सप्रेसवे : आगे निकलने की होड़ ने ली कार सवार  युवक की जान , देखें वीडियो
आत्मनिर्भर नारी शक्ति : PM मोदी आज करेंगे कृषि सखी चंपा सिंह से बात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एथलेटिक्स फ्यूचर एकेडमी के द्वारा एक दौड़ बेटियों के नाम प्रतियोगिता का आय...
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुँचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता - श्रीकांत शर्मा (उर्जा मंत्री)
नोएडा में कोरोना से तीन साल की मासूम की मौत
संकल्प सिद्ध करने में सबके प्रयास जरूरी- पीएम मोदी, कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से बातचीत
लखीमपुर हिंसा : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, राहुल बोले- SC के दो जज करें ...
School Reopening: देश भर में स्कूलों को फिर से खोले जाने की मांग याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से ...
विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम नोएडा में सम्पन्न , हिन्दू समाज का सुरक्षा कवच- VHP
बिस्कुट किंग प्रियागोल्ड के चेयरमैन आकस्मिक बी.पी. अग्रवाल का निधन 
डायल-112 की त्वरित कार्रवाई, आरक्षी सुधांशु गुप्ता और अर्जुन कुमार ने बचाई व्यक्ति की जान
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्‍तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार