जेपी पब्लिक स्कूल की तृतीया गुप्ता ने जीता रजत पदक, नेशनल के लिए चयन
नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-128 की छात्रा तृतीया गुप्ता ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर XIX गर्ल्स रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। 24 से 26 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में तृतीया ने अंडर-9 आयु वर्ग की इनलाइन कैटेगरी के 1 लैप रोड रेस इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन पारस पब्लिक स्कूल, टेकजोन-7, ग्रेटर नोएडा की ओर से भवानी शंकर देवस्वम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-46, नोएडा के बैंक्ड ट्रैक पर किया गया था।
स्कूल परिसर पहुंचने पर प्रधानाचार्या अंजली मलिक ने तृतीया को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी हिमांशी और स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन के साथ तृतीया गुप्ता का चयन नवंबर 2026 में बेलगाम, कर्नाटक में होने वाली सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। तृतीया की उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।
