आईएमएस नोएडा में प्रतिभा और आत्मविश्वास से सजा ग्लैम एन गीक 2026

नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस), नोएडा के स्कूल ऑफ आईटी में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘ग्लैम एन गीक 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, मंचीय प्रस्तुतियों, प्रतिभा प्रदर्शन, प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता और संगीत कार्यक्रम के जरिए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। नवागंतुक विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से समारोह में पूरे समय उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग, सक्षम और कौशल से संपन्न बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई आसान रास्ता नहीं होता। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति के साथ उनका सर्वांगीण विकास भी संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक अनुश्रव मुद्गल ने बताया कि ग्लैम एन गीक 2026 के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता के विभिन्न चरण आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। नृत्य, मंचीय प्रस्तुति, प्रतिभा प्रदर्शन और प्रश्नोत्तर सहित विभिन्न चरणों के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के परिणामों में बीसीए वर्ग में देव दत्त को मिस्टर ग्लैम एन गीक और कृतिका को मिस ग्लैम एन गीक चुना गया। वहीं एमसीए वर्ग में परलव चौहान को मिस्टर ग्लैम एन गीक और शीना गुरंग को मिस ग्लैम एन गीक का खिताब मिला।

समारोह में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतिभा प्रदर्शनों से सजे इस आयोजन ने नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय जीवन की यादगार शुरुआत की।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्विद्यालय लॉ के छात्रों ने महिला अधिकार के प्रति किया जागरूक
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और वैश्विक अवसरों की ओर सशक्त कदम” — गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने सत्र 2...
एकेटीयू से संचालित पाठ्यक्रमों की हिंदी में होगी किताबें
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
SATTE 2024 : झारखंड सरकार के हरियाली एवं इको पर्यटन के थीम पर बना स्टॉल
आईईसी  कालेज  में फेयरवल पार्टी “रोलिन मैमोरिज” का आयोजन
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
गलगोटिया विश्विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: सेन्ट जोसेफ विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
आई० टी० एस० इंजीनियरिंग कालेज ग्रेटर नोएडा ने दिव्य रूप में मनाया प्राण प्रतिष्ठा समारोह
आईसीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा तथा आईएससी बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, सेंट जोसफ में 10 वीं मे...
कोविशिल्ड के बाद अब को-वैक्सीन को भी मान्यता देगा ब्रिटेन, 22 नवंबर को अप्रूवल लिस्ट में शामिल करेगा
एकेटीयू छात्रों को करायेगा समर ट्रेनिंग व इंटर्नशिप, इंजीनियरिंग के उभरते क्षेत्रों की दी जाएगी जान...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल: ऑनलाइन मनाया गया पृथ्वी दिवस का उत्सव
इनोवेशन डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) बूटकैंप एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षिकाओं को सम्मानित