UPITS में 300 से ज्यादा युवा कलाकारों का हुनर, नृत्य-संगीत से लेकर चित्रकला तक दिखी संस्कृति की झलक

ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर। कारोबार और उद्योग के वैश्विक मंच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में रविवार को नई पीढ़ी ने अपनी कला और सांस्कृतिक विरासत के रंग बिखेरे। कहीं नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां हुईं तो कहीं कैनवास पर संस्कृति के रंग उकेरे गए। पारंपरिक हस्तशिल्प में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता में 28 से अधिक स्कूलों के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने तीन अलग-अलग विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सह-नोडल विद्यालय ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के साथ मिलकर किया। कक्षा छह से आठ और नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति कला, दृश्य कला और ‘हाथों की विरासत’ कला एवं शिल्प में हिस्सा लिया।

सुर-ताल में नजर आई सांस्कृतिक प्रतिभा

प्रस्तुति कला के कक्षा छह से आठ वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल की तोशिता ने पहला स्थान हासिल किया। श्रीराम मिलेनियम स्कूल, नोएडा की अर्शिया महाजन दूसरे और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की ग्रुप सॉन्ग टीम तीसरे स्थान पर रही।

कक्षा नौ से 12 वर्ग में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की युविका और चार्वी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की संस्कृति पाठक और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की अर्पिता संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जेपी पब्लिक स्कूल की सांची ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कैनवास पर उकेरी विरासत

दृश्य कला के कक्षा छह से आठ वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की वर्णिका त्यागी प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की अंशी मौर्य द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की कृतिका सिंह तृतीय रहीं।

कक्षा नौ से 12 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की अंशिका शर्मा ने पहला, ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की तान्या चौहान ने दूसरा और रयान इंटरनेशनल स्कूल की चार्वी बघेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पारंपरिक कला को नए अंदाज में दिया आकार

‘हाथों की विरासत’ कला एवं शिल्प प्रतियोगिता के कक्षा छह से आठ वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लोविश भाटी द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की श्रद्धा तृतीय रहीं।

कक्षा नौ से 12 वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल के नवदीप तोमर और अनिका ने पहला स्थान हासिल किया। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सार्थक दूसरे और स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

रचनात्मकता और मौलिकता को परखा

प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडूला और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु के मार्गदर्शन में हुआ। समन्वय हेडमिस्ट्रेस रितु भटनागर और सुशीला ने किया।

निर्णायक मंडल में पी.टी. डी.यू. मॉडल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. बिनिता, राजकीय उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रजनी पिलानी, केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के कला विशेषज्ञ आर.पी. पॉल और DJIC, होशियारपुर की गीतांजलि शामिल रहीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मौलिकता, रचनात्मकता, प्रस्तुति और सांस्कृतिक विरासत की समझ को परखा और प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अवेधनाथ का जन्मदिन मनाया
जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, किया मॉक ड्रिल
किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बैठक: 10% प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ की मांग
विश्व कैंसर दिवस पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "रन टू सेव लाइफ" मैराथन, 1400 धावकों ने बढ़ाया जागर...
कल का पंचांग 21 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रोटो पंप्स लिमिटेड ने लॉन्च की पी-रेंज कॉम्पैक्ट पंप श्रृंखला, वैश्विक विस्तार को मिली नई गति
भारतीय सर्व धर्म संसद के 15 वीं वार्षिक सम्मलेन में जुटे धर्म गुरु, प्रेम सद्भाव का दिया सन्देश, विश...
पर्यावरणविद की शिकायत पर औचक निरीक्षण , जल प्रदूषण करती दो पकड़ी गई दो फैक्ट्री
यमुना एक्सप्रेसवे पर कार ने 3 को कुचला, एक की मौत
ग्रेटर नोएडा में जल और सीवर परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ेगी, एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दिए सख्त निर्देश
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों की शिकायत का निरंतर होगा निस्तारण : विधायक तेजपाल नगर
ग्रेटर नोएडा : ग्रामीण क्षेत्रों में खेली गई होली, बसपा नेता वीरेंद्र डाढा ने बजाया नगाड़ा
16 वी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
जीआईएमएस में फ्रेशर्स पार्टी: प्रतिभा, अनुशासन और उत्सव का संगम
नववर्ष पर सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर प्रशासन सतर्क, गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने एसीपी सेंट्रल नोएडा...