डिजिटल मार्केट, मजबूत सप्लाई चेन और सुशासन से यूपी के हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान: भूपेंद्र चौधरी

प्रदेश का निर्यात दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

जिलों के कॉमन फैसिलिटी सेंटर बन रहे हाईटेक स्टूडियो

ग्रेटर नोएडा, 27 सितंबर। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स के विशेष सत्र में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर बदलते भारत और बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश को देश के मजबूत ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित करने का काम हुआ है। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ गांव, कारीगर, महिला उद्यमी और छोटे कारोबारियों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योग और निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में औद्योगिक इकाइयों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और प्रदेश का निर्यात दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के स्तर पर पहुंच चुका है। डिजिटल मार्केट और सप्लाई चेन को मजबूत करने के साथ एक्सपोर्ट हब विकसित किए जा रहे हैं। वाराणसी जैसे प्रमुख केंद्रों पर लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग और कस्टम्स से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले के कॉमन फैसिलिटी सेंटर को हाईटेक स्टूडियो के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां ब्रांडिंग, प्रमोशन, 3डी और हाई-डेफिनिशन फोटोग्राफी तथा पैकेजिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय उत्पादों को डिजिटल बाजार में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप प्रस्तुत किया जा सकेगा। महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को ई-कॉमर्स से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी, भदोही के कालीन और मुरादाबाद के हस्तशिल्प जैसे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्रमाणन, ऑनलाइन परमिट और ट्रेसबिलिटी जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने वैश्विक खरीदारों, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों से उत्तर प्रदेश के एक्सपोर्ट इकोसिस्टम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की डिजिटल और औद्योगिक विकास यात्रा अभी रुकने वाली नहीं है।

बॉक्स

डिजिटल मार्केटिंग और ग्लोबल बाजार से जुड़कर बढ़ाएं हैंडीक्राफ्ट्स का कारोबार: के विजयेंद्र पांडियन

आयुक्त (उद्योग) के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि भविष्य में कारोबार तेजी से डिजिटल होने वाला है, इसलिए हस्तशिल्प उद्यमियों को इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर जोर देना होगा। उत्तर प्रदेश एमएसएमई और हस्तशिल्प का बड़ा केंद्र है, ऐसे में स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की व्यापक संभावनाएं हैं। कारोबारियों को केवल ट्रेडिंग तक सीमित न रहकर उत्पाद की गुणवत्ता, मात्रा, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बेहतर मार्जिन पर काम करना चाहिए। उन्होंने जनपदों के विशिष्ट उत्पादों की पहचान कर उन्हें मॉडल के रूप में विकसित करने, होम डेकोर सहित अन्य उत्पादों के लिए डिजिटल और फिजिकल शोरूम तैयार करने तथा एक्सपोर्ट चैन के जरिए विदेशी बाजारों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से विशेषज्ञों के सत्रों को ध्यान से सुनने, सफल मॉडलों का अध्ययन करने और अपने सवालों के जवाब लेकर उन्हें अपने कारोबार में लागू करने का आह्वान किया।

यह भी देखे:-

जंतर मंतर पर अनेकों संगठन एक दिवसीय मौन व्रत करके सरकार से करेंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
जहांगीरपुर में कार  ट्रैक्टर में भिड़ंत , महिला  घायल
दादरी में प्रतिबंधित मांस का मामला: थाना प्रभारी सस्पेंड, एसीपी लाइन हाजिर
सरकारी आश्वासन समिति की समीक्षा बैठक में 11 विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा
गौतम बुद्ध नगर के पूर्व डीएम बी०एन० सिंह ने नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को ईद की दी मुबारकबाद
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 118 वीं बोर्ड बैठक संपन्न,  4369 करोड़  रुपये का बजट पास , आरडब्ल्यूए को  म...
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
स्टोर मैनेजर को कार से कुचलने का मामला, मामला परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग की
भारत का पहला “स्टार्टअप ओपीडी” 30 जनवरी को जीआईएमएस, ग्रेटर नोएडा में
रेयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक समारोह 2024-25
यमुना प्राधिकरण की 75 वीं बोर्ड बैठक संपन्न, जेपी एसोसिएट्स का बकाया के बदले जमीन देने का प्रस्ताव क...
जीबीयू के छात्र शक्ति सिंह ने भारत केसरी दंगल में दिखाया दम, तृतीय स्थान प्राप्त किया
जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन को लेकर गांव-गांव बैठकें आरंभ
जिला विद्युत समिति की बैठक में बिजली व्यवस्था सुधार पर जोर, उपभोक्ता शिकायतों पर सख्ती के निर्देश
स्प्रीएस्टा 2026 का भव्य समापन—रंग, रचनात्मकता और रोमांच का अनोखा संगम
किसानों के 6% आबादी भूखंडों पर अतिक्रमण को हटाया, आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतें निस्तारित