कर्मचारियों के तनाव को कम करने के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज में चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में 23 से 26 सितंबर तक चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग ऑफलाइन कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य कार्यभार, तनाव और मानसिक दबाव को कम करते हुए कर्मचारियों को शांत, सकारात्मक और संतुलित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

मुख्य प्रशिक्षक अनमोल और अनामिका ने प्रतिभागियों को ध्यान की सरल तकनीकों के साथ मन को शांत रखने, एकाग्रता बढ़ाने और वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करने का अभ्यास कराया। इस दौरान सुदर्शन क्रिया के अंतर्गत उज्जायी प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और नियंत्रित श्वास का अभ्यास व्यक्ति को अपने विचारों एवं भावनाओं के प्रति अधिक सजग बनाने में सहायक हो सकता है। प्रतिभागियों को गहरी एवं नियंत्रित श्वास लेने की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्ठी ने कहा कि बढ़ती कार्य जिम्मेदारियों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ध्यान एवं मेडिटेशन का यह सत्र कर्मचारियों के तनाव को कम करने और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की दिशा में उपयोगी पहल है।

आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग का उद्देश्य कर्मचारियों को तनावमुक्त और संतुलित जीवन जीने की कला से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ध्यान, योग और सकारात्मक सोच के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के वेलनेस और मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह भी देखे:-

CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल, जानिए
प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार
शारदा की डॉक्टरों ने चीक रिट्रैक्टर को किया मॉडिफाई, दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मिलेगा फायदा
आज सेक्टर डेल्टा टू में हर्ष उल्लास के साथ बच्चों और बड़ों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की
योगी सरकार ने नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता जनादेश सर्वेक्षण-2023’ अभियान का किया शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा में 4 दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आगाज
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
यमुना प्राधिकरण की पहल: किसानों के बच्चों को रोजगार दिलाने के लिए पोर्टल लॉन्च
अफगानिस्तान पर दिल्ली में बड़ी बैठक, मजबूत हो रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
खुशखबरी: उड़ान भरने को लगभग तैयार जेवर एयरपोर्ट, 90% काम पूरा – उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी को भेजा गय...
अभिनेता परेश पाहुजा ने "उत्साही से लेकर कड़क सिंह" के बीच का फिल्मी अनुभव बताया
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
Corona Update : जानिए क्या है हाल, एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हज़ार के पार
गौतम बुद्ध नगर के स्थानीय वाहनों को जिले के सभी टोल से मुक्त करने की मांग, यमुना प्राधिकरण के CEO से...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, एक और मरीज ने दम तोड़ा 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल