राजस्व वसूली को लेकर डीएम बी.एन. सिंह की बैठक , बड़े बकाएदारों के विरुद्ध चलाया जाएगा विशेष अभियान

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जनपद में लगभग 200 करोड़ की आरसी के सापेक्ष वसूल करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। आयोजित बैठक में 200 करोड़ की आरसी के सापेक्ष वसूली करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी योजना तैयार कर ली गई है।

15 मई से 30 मई तक बड़े बकाएदारों के विरुद्ध चलाया जाएगा विशेष अभियान। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगभग 200 करोड़ की आरसी के सापेक्ष वसूली की जानी है। इस संबंध में समस्त तहसीलों में डिमांड के सापेक्ष मिलान करते हुए अमीनो तक इसका निर्धारण सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बकायादार के बैंक अकाउंट को अटैचमेंट करने के बाद कोई भी बैंक किसी प्रकार की उस खाते से देनदारी नहीं करेगा यदि इस प्रकार की कार्यवाही किसी बैंकर्स के द्वारा की जाती है तो संबंधित बैंकर्स के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बकायादारों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन करने की होगी कार्रवाई। बकाएदारों के चरित्र प्रमाण पत्र होंगे निरस्त। बकाएदारों के हैसियत प्रमाण पत्र की होगी समीक्षा उसके बाद उन्हें लिया जाएगा वापिस।

जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े बकाएदारों की प्रॉपर्टी को चिन्हित करते हुए उसके नीलाम की कार्रवाई और उससे पूर्व उस संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी अधिकारियों के द्वारा विशेष प्रयास किए जाएंगे। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि वसूली के संबंध में प्रत्येक माह अभियान संचालित किया जाएगा और उसकी समीक्षा उनके स्तर पर निरंतर रूप से की जाएगी। डीएम ने कहा कि वसूली में लगे सभी अमीन एवं अन्य स्टाफ व्यावसायिक तरीके से कार्य करें और सरकार की मंशा के अनुरूप वसूली का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्य करते हुए नीचे स्तर तक सरकार का संदेश स्पष्ट रुप से प्रदर्शित हो इस प्रकार से कार्य योजना बनाकर वसूली के कार्य को अंजाम दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त तहसीलों में बड़े बकाएदारों की चल अचल संपत्ति की चिन्हीकरण करते हुए उसका आकलन कर उसके नीलाम के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करते हुए नीलामी की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने बकायादारों के विरुद्ध बीट आफ ड्रम निरन्तर रूप से कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति राकेश कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार , उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार समस्त तहसीलदार तथा अमीनो के द्वारा भाग लिया गया। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी ने वसूली के दौरान अमीनों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का भी अनुस्रवण किया और उस संबंध में समस्त उप जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

यह भी देखे:-

पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, 1000 कर्मचारियों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
यमुना एक्सप्रेस-वे : डिवाइडर से टकराई कार, एक कि मौत 4 घायल
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, तीनों कृषि कानून निरस्त करने की मांग 
मिक्स लैण्ड यूज योजना में 1000 करोड़ का निवेश, 4500 रोजगार के अवसर
लॉयड्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ
डेट्रॉइट इंजीनियर्ड प्रोडक्ट्स (डीईपी) ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित
गौसेवा कर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने किया नववर्ष का आगाज़
सामाजिक संस्था सर्वोदय ममता फाउंडेशन के द्वारा नन्ही मुन्नी स्कूल में पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हुई वस्तुएं...
कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के साथ मनाया गया जिंदगी का जश्न
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
अवैध रूप से पटाखा बेचने व खरीदने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही : डीएम बी.एन. सिंह
सूरजपुर तिराहे पर सार्वजनिक शौचालय शुरू, 29 जल्द मिलेंगे
ग्रेनो में एक लाख तिरंगा बांटने की कार्य योजना तैयार
महापंचायत को सफल बनाने को लेकर उस्मानपुर गांव में हुई किसान एकता संघ की बैठक