सवा दो साल बाद हुआ खुलासा, पति की हत्यारिन निकली पत्नी

ग्रेटर नोएडा : जीजा से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी. इस मामले में पुलिस ने महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2015 के दिसंबर माह में सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले मिंटू दुबे लापता हो गए थे. 16 दिसंबर को अज्ञात शव थाना फेज -2 क्षेत्र के सेक्टर 82 के पास मिला था . थाना पुलिस ने शव को लावारिस के रूप में पोस्टमार्टम कराया पहचान न होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इस मामले में थाना फेज- 2 में मुकदमा दर्ज हुआ था. साक्ष्य ना मिलने की वजह से थाना पुलिस ने अन्तिम रिपोर्ट लगा दी. 22 दिसम्बर को मिंटू दुबे की पत्नी ने थाना- 39 में मिंटू के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

एसएचओ ने बताया कि वर्ष 2016 में मृतक मिंटू के भाई लालमन द्विवेदी ने कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-39 में उसकी पत्नी कांति, जीजा आलोक दीक्षित और जितेंद्र कुमार शुक्ला को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया कि उसके भाई को इन लोगों ने हत्या की है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया मृतक की पत्नी इस मामले में चुप बैठी है. उस पर शक हुआ बीती रात को उसे हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने चचेरे जीजा आलोक दीक्षित से अवैध संबंध है. इस बात का पता मृतक मिंटू को हो गया था जिसकी वजह से वह उसके साथ मारपीट करता था. मिंटू को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने जीजा के संग मिलकर मिंटू की हत्या करवाई. घटना के बाद शव सेक्टर 83 के पास फेंक दिया था. आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने हत्या के बाद थाना सेक्टर-39 में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ताकि पुलिस को शक ना हो. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी आलोक दीक्षित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. थाना प्रभारी ने बताया घटना वाले दिन अलोक दीक्षित और उसका दोस्त अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर मिंटू को ले गए थे. उसे शराब पिलाने के बाद इन्होंने सेक्टर 83 के पास रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी तथा शव को सेक्टर 83 के गंदे नाले के पास फेंककर चले गए.

यह भी देखे:-

नोएडा में मुठभेड़ के दौरान चेन स्नेचर घायल, पुलिस ने अवैध हथियार और लूटी चेन की बरामद
जर्दा व पान मसाला का नकली रैपर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव
सुनारों को ऐसे लगाया लाखों का चूना , पढ़े ठगी की पूरी कहानी
नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगी, ठग पहुंचा हवालात
किडनी  ट्रांसप्लांट मामले में वांटेड दो बांग्लादेश गिरफ्तार 
पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने की पहचान करने की अपील
जेवर पुलिस ने दबोचे आठ वांटेड .... पढ़ें पूरी खबर
दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को दबोचा
अवैध सरिया माफिया को किया गिरफ्तार
शराब के लिए टोका तो शराबी पति ने उठाया ये खौफनाक कदम
गौतम बुद्ध नगर में नए कानून के तहत थाना सूरजपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी 
कैश एजेंट को लूटने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल 
आपत्तिजनक हालत में स्पा में मिले युवक-युवतियां
शौक पूरा करने के लिए करने लगे चोरी, पहुँच गए हवालात