GIMS: सेवा संकल्प अभियान में 298 मरीजों की हुई जांच

GIMS और APL Apollo Foundation ने लगाया तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

ग्रेटर नोएडा, 21 सितंबर। गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत APL Apollo Foundation के सहयोग से तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 18, 19 और 21 सितंबर को श्री सुदेश गुप्ता स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया।

शिविर में GIMS के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। इसमें बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा मेडिसिन के विशेषज्ञ शामिल रहे।

तीन दिनों में कुल 298 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 139 महिलाएं, 114 पुरुष और 45 बच्चे शामिल रहे। मरीजों को आवश्यक सामान्य दवाएं श्री सुदेश गुप्ता स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

GIMS के अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। इस तरह के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान की जनसेवा और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया जा रहा है।

GIMS ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए APL Apollo Foundation और सहमंत्रण टीम का आभार जताया। स्वास्थ्य केंद्र की टीम, विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की भी सराहना की गई।

संस्थान की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर ग्रामीण और वंचित समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

हर जीत ज़िंदगी की!

यह भी देखे:-

84 वर्षीय हार्ट फेलियर मरीज का बिना ओपन सर्जरी हुआ सफल इलाज, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने पहली बार की मित...
योग और स्वास्थ्य, योग और जीवनशैली से स्वस्थ जीवन की ओर, बता रहे हैं योग गुरु ज्योतिष ऋषि वशिष्ठ
उत्तर प्रदेश  में शादी समारोह और अन्य आयोजनों के लिए जारी किया गया सख्त निर्देश  
Corona Update: जानिए देश का क्या है हाल, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के एक्टिव केस 10 हज़ार के पार
CORONA UPDATE : जानिए उत्तर प्रदेश व गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल 
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
Coronavirus Cases India: भारत में फिर से क्यों बढ़ने लगे कोरोना केस? स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ...
CORONA UPDATE : जानिए क्या है गौतमबुद्ध नगर का हाल 
कोरोना अपडेट गौतमबुद्धनगर, जानिए
शारदा डेंटल कॉलेज में दांतों के मरीज़ों का इलाज शुरू
कोरोना का कहर, जानिए गौतमबुद्ध नगर का हाल, हुईं मौतें
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली, निशुल्क HPV टीकाकरण की पहल को मिला जनस...
न हो ऑक्सीजन की कमी, शुरू हुआ ऑक्सीजन बैंक, पढें पूरी ख़बर