ग्रेटर नोएडा में मई मेजरमेंट महीने की शुरुआत, इन्डियन सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन करेगी ब्लड प्रेशर की जांच

ग्रेटर नोएडा : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन एवं अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन ने प्रोमहेक्स आम्रपाली हॉस्पिटल एवं उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन के सहयोग से मई मेज़रमेंट महीने की शुरुआत की |

इस समारोह का शुभारम्भ शहर के डॉक्टर्स ने सीओ प्रथम ग्रेटर नोएडा अमित किशोर श्रीवास्तव का ब्लड प्रेशर नाप कर की| इस अवसर पर डॉ अमित गुप्ता, डॉ गुंजन किशोर शर्मा, डॉ तारिक़ खान, डॉ विनोय उपाध्याय, डॉ सुमीत भार्गव, डॉ अजय कोहली, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, जतिन सिंह भाटी एवं रोशन मैथ्यू भी मौजूद रहे | इस अभियान का उद्देश्य लोगों के ब्लड प्रेशर की जाँच करना एवं ब्लड प्रेशर से होने वाले नुकसान से जागरूक करना है |

बता दें यह अभियान विश्व भर में अनेकों देशों में 1 मई से लेकर 31 मई तक चलाया जा रहा है| गौतम बुद्ध नगर में इस अभियान के कोऑर्डिनेटर डॉ अमित गुप्ता जी ने बताया कि शहरी आबादी के लगभग 40 प्रतिशत लोग ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित है, लेकिन सबसे दुःख की बात यह है की इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को यह भी पता नहीं है कि उन्हें ब्लड प्रेशर की बीमारी है |

हाई ब्लड प्रेशर के कारण से दिल का दौरा , पक्षाघात , किडनी फेलियर आदि अन्य रोग हो सकते है| हाई ब्लड प्रेशर से दिमाग में रक्त श्राव हो सकता है | इस मई मेज़रमेंट महीने के दौरान 1 मई से 31 मई तक गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न हिस्सों में ब्लड प्रेशर की जाँच की जाएगी |

उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस महीने में कॉलेज , पार्क , मार्किट आदि स्थानों पर ब्लड प्रेशर नापने की व्यवस्था की जाएगी| डॉ. अजय कोहली चिकित्सा अधीक्षक प्रोमहेक्स आम्रपाली हॉस्पिटल ने बताया कि उनका पूरा हॉस्पिटल इस अभियान में भागीदार बनकर इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएगा |

इस अभियान के दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन , नॉन-गवर्नमेंटल आर्गेनाइजेशन, समाज के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं व्यक्तियों की मदद से करीब 20 हज़ार लोगों का ब्लड प्रेशर नापा जायेगा |

यह भी देखे:-

ईशान संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
देखें आज का कोरोना अपडेट गौतमबुद्धनगर
ऑनलाइन ऐप से क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 सट्टेबाज़ गिरफ्तार, कब्जे से 26 एटीएम का...
ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल मेडिकल छात्रों की बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान कार्यों के क्षेत्र ...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, एक और कोरोना मरीज ने दम  तोडा 
इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी  ने जैविक खेती और भोजन के प्रति लोगों को किया जागरूक 
यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन में “हाइपरटेंशन मंथ”, डॉ. कृष्ण यादव बोले — युवाओं में बढ़ रहा ‘साइल...
Corona Update : जानिए गौतमबुद्ध नगर का आज क्या है हाल
गौतमबुद्ध नगर : 7 महीने में एक बार फिर कोरोना केस का हुआ विस्फोट
जिम्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
GIMS  के मेडिकल छात्रों, डाक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ व कर्मचारियों आग्निशमन, सुरक्षा व बचाव का प्रशिक्षण...
अस्थमा से निजत पाने के लिए ईशान अयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में जुटे लोग, औषधि युक्त खीर खाया
कोरोना की वैक्सीन को लेकर आ रही है बड़ी खबर 
देखें गौतमबुद्ध नगर में क्या है कोरोना का हाल, पढ़ें
आईआईटी कानपुर एसआईआईसी ने जिम्स (GIMS)  को दान की  पेशेंट मूवेबल आइसोलेशन पॉड्स की 5 इकाइयां 
CORONA UPDATE :  जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल