आईबी अधिकारी की लापता पत्नी की मिली लाश

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 36 में रहने वाले एक आइबी अधिकारी एसके सुमन की पत्नी मुक्ता कुमारी बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब हो गई थी। बुधवार रात को दादरी नहर से उनका शव बरामद किया गया। चर्चा है कि नवजात शिशु की मौत के बाद से मुक्ता डिप्रेशन में थीं। उनके गायब होने के पीछे यही कारण माना जा रहा था।

इंटेलीजेंस ब्यूरो में बतौर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात एसके सुमन शहर के सेक्टर 36 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके नवजात बच्चे की मौत पांच महीने पहले हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद से उनकी पत्नी मुक्ता अक्सर परेशान रहती थी। वह किसी से बात भी नहीं करती थी। बीते रविवार को वह घर पर मोबाइल छोड़ कर बाहर चली गई थीं। उसके बाद से वापस नहीं आईं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

यह भी देखे:-

वेटलिफ्टिंग गोल्ड मेडलिस्ट का कस्बेवासियों ने किया भव्य स्वागत
ग्रेनो के तैराक स्वीमिंग पूल में जल्द सीख सकेंगे तैराकी की बारीकियां, ग्रेनो प्राधिकरण जल्द शुरू करन...
डिवाइडर से टकराई बाइक, बी.टेक छात्र की मौत
भारत में कितने लोगों के पास हैं 100 करोड़ से ज्‍यादा, जानकर रह जाएंगे हैरान
मेट्रो पिलर से टकराई स्कॉर्पियो, एक छात्र की मौत, चार आईसीयू में
कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न, जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को गुलाल लगाक...
कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
भाकियू का बिजली की समस्या को लेकर धरना
पं. सागर शास्त्री ने बताया: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
सप्तमी पर बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर में हुआ उपवास भोज का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा सेक्टर 36 की पहचान बना सी ब्लॉक का पार्क
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का निरीक्षण जारी
बिलासपुर : नवनिर्मित भवन में स्थापित ओबीसी शाखा का उद्घाटन
AIF योजना को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, किसानों को जल्द मिलेगा लाभ
कल का पंचांग, 27 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत जीआईएमएस हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ