सेक्टर एक्सयू-3 के पार्कों की बदहाली से बढ़ा सुरक्षा का खतरा

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर एक्सयू-3 के सी ब्लॉक में पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से शिकायत कर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के मनीष पंडित ने 15 सितंबर को प्राधिकरण को पत्र भेजकर पार्कों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है।

मनीष पंडित ने बताया कि पार्कों की चारदीवारी कई जगह से टूट चुकी है, जिससे असामाजिक तत्वों और लावारिस पशुओं के प्रवेश का खतरा बना रहता है। बच्चों के झूले भी टूटे और जर्जर हालत में हैं। पार्कों के रैंप और बैठने के लिए लगी बेंचें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि पार्कों में पेड़ों की समय पर छंटाई नहीं होने के कारण उनकी शाखाएं काफी घनी हो गई हैं। इससे रात में स्ट्रीट लाइट की रोशनी सड़क तक नहीं पहुंच पाती और सी ब्लॉक के कई हिस्सों में अंधेरा रहता है। घने पेड़ों और अंधेरे के कारण निवासियों को सांप, गोह और अन्य जीव-जंतुओं का डर भी बना रहता है।

मनीष पंडित ने प्राधिकरण से पार्कों की चारदीवारी, झूले और रैंप की तत्काल मरम्मत, क्षतिग्रस्त बेंचों को बदलने और जरूरत के अनुसार नई बेंच लगाने की मांग की है। साथ ही सड़कों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए घने पेड़ों की तत्काल छंटाई कराने की मांग की गई है।

उन्होंने पार्कों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए प्राधिकरण के सीईओ से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।

यह भी देखे:-

भारत की अफसर बिटिया, जिसने इमरान को मुंहतोड़ जवाब दिया
कोरोना काल मे की गई जनसेवा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नेफोमा टीम को किया सम्मानित ।
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला में रागिनी कलाकारों ने मचाई धूम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव की पत्नी का निधन
महिला सशक्तिकरण को लेकर गौतम बुध नगर में स्कूटी रैली का आयोजन
जीएल बजाज में "छात्र सामुदायिक मिलन" कार्यक्रम का आयोजन।
Update : गौतमबुद्धनगर नगर निकाय चुनाव , जानिए सुबह 11 बजे तक कितना रहा मतदान प्रतिशत
भारी वाहनों पर अनिवार्य होंगे रिफ्लेक्टिव टेप
कुट्टू के आटा से फूड प्वाइजनिंग का मामला, डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर माल ढुलाई होगी सुगम सीसीपीएल और एआईएसएटीएस के बीच हुआ समझौता
ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर, एनसीआर में मामूली रूप से वायु प्रदूषण में हुआ सुधार
जीएसटी रजिस्ट्रेशन व रिटर्न भरने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
कुर्मी महासभा ने ग्रेनो वेस्ट के "स्लम एरिया में झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ" आजादी का अमृत महोत...
सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
शिक्षामित्रों ने उठाई विभागीय TET और स्थायी समाधान की मांग, नरेश खारी बने जिलाध्यक्ष
श्री विनायक ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च, भूमि पूजन संपन्न , "NCR का सबसे बेहतरीन कमर्शियल...