जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में हिंदी दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में काव्य पाठ प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वरचित एवं प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का काव्य पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘हिंदी बनाम अंग्रेजी भाषा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन और व्यंग्य का भी समावेश रहा। विद्यार्थियों की काव्यात्मक प्रस्तुतियों से सेमिनार हॉल का माहौल साहित्यिक रंग में रंग गया।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीबीए के शिवम कुमार ने प्रथम, एमबीए के नवनीत साही ने द्वितीय और एमबीए (इंटीग्रेटेड) की याचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना और उन्हें समृद्ध साहित्यिक विरासत से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में इसका अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. शक्ति शुक्ला, स्तुति गौतम, प्रखर राज, संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी
जेपी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं कक्षा का रिजल्ट रहा 100%
शिक्षक पर्व 2021: NEP के कई पहल लांच, पढें पूरी रिपोर्ट
CYSS ने छात्रों के हित में उचित फैसला लेने का किया अपील
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय   में "बिग डेटा एनालिटिक्स  पर वेबिनार 
शत-प्रतिशत रहा गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज के 12वीं का रिजल्ट, दीपक चौहान बने स्कूल टॉपर
जगन्नाथ इन्सटीट्यूट के लॉ के छात्रों ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी
पहले ही दिन छाया जीबीयू का बायोटेक कोर्स, 120 में से 113 सीटें हुईं फुल
जीएल बजाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
धूमधाम से मनाया गया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 22 वां स्थापना दिवस
जे . पी. इंटरनेशल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन 
आईटीएस डेंटल काॅलेज में हुआ वाइट कोट सेरेमनी
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर निकाली जागरूकता रैली
जीएल बजाज संस्थान ने किया तृतीय वार्षिक एचआर कान्क्लेव का आयोजन, अग्रणी औद्योगिक संस्थानों के एच आर ...
बीटेक छात्रों ने जाना आईटी इंडस्ट्री का कामकाज, डेटा एनालिटिक्स से एआई तक सीखी तकनीक
जहांगीरपुर: भाई लक्ष्मण को शक्ति लगने पर राम ने किया विलाप संजीविनी बूटी से लौटे लक्ष्मण के प्राण