ऐच्छर में 17 सितंबर को होगा भव्य विश्वकर्मा पूजा समारोह
ग्रेटर नोएडा। विश्वकर्मा पूजा सेवा समिति की ओर से 17 सितंबर को ऐच्छर, ग्रेटर नोएडा में बाबा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा से होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान एक विशेष एवं सम्मानित कार्यक्रम भी रखा गया है।
समिति के अनुसार कार्यक्रम गेट नंबर-4, ऐच्छर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
