सेक्टर पी-3 में आरडब्ल्यूए की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 के कम्युनिटी सेंटर में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। वर्तमान कार्यकारिणी का एक वर्ष पूरा होने पर बैठक में पिछले एक वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वर्ष में सेक्टर की सुविधाओं को बेहतर बनाने और लंबित कार्यों को पूरा कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पार्कों के विकास व सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और हरियाली समेत नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के सुझाव दिए गए। गेट नंबर 3 और 4 पर बूम बैरियर सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का काम जल्द शुरू कराने पर भी जोर दिया गया। मुख्य सड़कों और पार्कों के साथ आंतरिक गलियों, खाली स्थानों और अन्य क्षेत्रों का चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण कराने का सुझाव भी आया।

होटल, ढाबे और पीजी पर कार्रवाई की मांग

बैठक में सेक्टर में संचालित होटल, पीजी, ढाबे और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर भी चिंता जताई गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि शाम के समय ऐसे स्थानों के आसपास बाहरी लोगों और वाहनों की भीड़ तथा शराब का सेवन करने वाले लोगों की गाड़ियां खड़ी रहने से कई बार सेक्टर की सुरक्षा और माहौल प्रभावित होता है। सदस्यों ने नियमों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों के खिलाफ संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने बताया कि ऐसे कई प्रतिष्ठानों के संबंध में संबंधित प्राधिकरण की ओर से सील किए जाने के नोटिस पहले ही जारी किए जा चुके हैं। आरडब्ल्यूए इस मामले को अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता से उठाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए का उद्देश्य किसी वैध गतिविधि को परेशान करना नहीं, बल्कि सेक्टर की सुरक्षा, शांति और आवासीय स्वरूप को बनाए रखना है।

अमित भाटी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में किए गए कार्य पूरी टीम और सेक्टरवासियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं। आगे भी स्वच्छता, हरियाली और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पिछली जनरल बॉडी मीटिंग में पारित 200 रुपये मासिक आरडब्ल्यूए कंट्रीब्यूशन के प्रस्ताव का उल्लेख करते हुए पात्र सेक्टरवासियों से निर्धारित योगदान में सहयोग करने की अपील की।

सम्राट मिहिर भोज को श्रद्धांजलि

कार्यकारिणी बैठक के साथ सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर सेक्टरवासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों और बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों की मौजूदगी रही। आरडब्ल्यूए के अनुसार, 70 से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने आरडब्ल्यूए टीम को भविष्य में भी सेक्टर के हित में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

अमित भाटी ने कहा कि सेक्टर का विकास आरडब्ल्यूए और सभी निवासियों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। आगे भी पारदर्शिता, सामूहिक निर्णय और सेक्टरवासियों के सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी देखे:-

पत्नी पर शक, दोस्त की साजिश: हत्या के सस्पेंस का खुलासा, मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइं...
ग्रेटर नोएडा: सभी सडकों को प्राथमिकता पर रिपेयर कराएं- सीईओ एनजी रवि
गंदगी मिलने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने पांच फर्मों पर की कार्रवाई
दवा इंडिया  जेनेरिक फार्मेसी का उद्घाटन 
लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार बैंकॉक भाग रहा था आरोपी
यूपीडेस्को के वेब पोर्टल का होगा मेकओवर, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आवंटन सुविधा से होगा लैस
‘पहल’ ने आनंद निकेतन वृद्धसेवा आश्रम में कंबल वितरित कार्यक्रम किया
ठंड के बीच जरूरतमंद महिलाओं में बांटे शॉल
उत्तर प्रदेश में 'आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस' व 'मशीन लर्निंग' से लैस होगी चकबंदी प्रक्रिया
जीएनआईओटी में ‘शी इनोवेट्स 2.0’ का आयोजन, छात्राओं ने पेश किए नवाचार
मोटोजीपी™ भारत ने देश के सबसे बड़े रेसिंग स्पेक्ट्रम को ईंधन देने के लिए टाइटल स्पांसर के रूप में इं...
थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...
विकास योजनाओं को लेकर डीएम मनीष कुमार
जेवर के विकास के लिए एक मंच पर आए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
"महिला उन्नति संस्था ने दीपा रानी को नियुक्त किया मीडिया प्रमुख, दी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने...