गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के वार्षिक उत्सव में जुटे समाजसेवी और प्रमुख लोग

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का वार्षिक उत्सव यथार्थ अस्पताल के सभागार में सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, समाजसेवियों और एओए प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

समारोह में नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, गजाजन माली और शूटर संगीता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा नोवारा के अध्यक्ष रंजन तोमर, महासचिव पुनीत, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, महिला उन्नति के अध्यक्ष राहुल यादव, अनिल भाटी, नारी प्रगति संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्यागी, वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, ईएमसीटी की शिक्षा निदेशक सरिता सिंह, रुचि जैन, प्रतिभा सिंह और दीपा देवी मौजूद रहीं।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन के निदेशक गिरिश शुक्ला, प्रेरक वक्ता एवं सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह, श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट से जुड़े प्रतिनिधि, सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट से ममता सिंह एवं रविंद्रनाथ, विकास त्रिपाठी, दीप आलोक, ओपी किराड़, आरएसएस से देवेंद्र एवं प्रमित मिश्रा, सीएचसी बिसरख से अरविंद चौधरी और सिंगल स्टेप से मोहित यादव समेत अनेक समाजसेवियों ने भी शिरकत की।

समारोह में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हरिप्रकाश नूनीयाल, संजीव पुंडीर, अतुल गैरोला, धीरज माहेश्वरी, नितिन शर्मा, डॉ. पीएस चौहान और आशीष गुप्ता भी शामिल हुए। वहीं सेवियर ग्रीन आर्च एओए के अध्यक्ष नमित रंजन, चित्रित जैन, उमेश राजन तथा एओए एरिहंत एम्बर से आशुतोष श्रीवास्तव और पल्लव सक्सेना सहित अन्य एओए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शहर के विकास से जुड़े मुद्दे उठाने पर जोर

कार्यक्रम में अतिथियों ने समिति के वार्षिक उत्सव की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने कहा कि समिति शहर के विकास और नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठा रही है। इनमें मेट्रो, शिक्षा, सड़क, स्वच्छ पानी, वेंडर जोन, यातायात, सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पर्यावरण जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि समिति की सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने महासचिव, सचिव, उपाध्यक्षों और सभी सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा के विकास और नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम किया जाएगा। समिति की आवाज को और मजबूत करने का प्रयास रहेगा।

कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए यथार्थ अस्पताल के मार्केटिंग हेड विनीत गुलाटी, मार्केटिंग मैनेजर लव कुश और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण यादव का विशेष आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शुक्ला, सिम्मी और ध्रुवी ने किया।

समारोह को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रश्मि पांडेय, महासचिव आदित्य अवस्थी, सचिव अनूप सोनी, उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत और मंजुल यादव, विक्रम सेठी, नमित रंजन, प्रदीप बंसल, रजनी शंकरन, अरुण सारस्वत, अरुण चौधरी, अनिकेत, धर्मेंद्र, हर्ष मणि और मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

यह भी देखे:-

लोकसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के द्वारा लिए गए 06 नामांकन प्रपत्र, 11 प्रत्याशियों ने किया ना...
बाइक सवार दो युवको को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
ग्लोबल संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा को मिला ‘साहित्य रत्न सम्मान’, हिंदी और भारतीय संस्कृति के प्रति योगदान का हुआ...
शिवरात्रि की मीटिंग के दौरान किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए किया जागरूक
UPSSSC PET Result 2021: परीक्षा परिणाम को लेकर ये है अपडेट, जानें नतीजों की तारीख
मिलावटी मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएंगे ग्रेटर नोएडा के प्रवेश द्वार और गोलचक्कर
पोवारी गांव की गौशाला पहुंचे नरेंद्र डाढ़ा, गौवंश के लिए पानी के ड्रम की कराई व्यवस्था
सेक्टर की समस्या को लेकर आरडब्लूए अल्फा- 1 की हुई बैठक
ग्रेनो के छह और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की पहल, 24 करोड़ के टेंडर जारी
शारदा विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण
ग्रेनो  पहुंचे मुख्यमंत्री  के सलाहकार अवनीश अवस्थी: सीएम योगी के दौरे से पहले तैयारियों का लिया जाय...
प्राधिकरण के विरोध में 4जून को बाइक रैली निकालेंगे किसान:नरेश चपरगढ़
गांवों के विकास को लेकर सक्रिय हुई RWA, हबीबपुर के ग्रामीणों ने प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ