श्री धार्मिक रामलीला का भव्य भूमि पूजन संपन्न, 11 अक्टूबर से होगा मंचन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पाई-1, ऐच्छर-बिरौड़ा स्थित श्री धार्मिक रामलीला मैदान में रविवार को श्री धार्मिक रामलीला-2026 के भव्य आयोजन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होने वाली रामलीला के भूमि पूजन में शहर के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित लोगों ने भाग लिया।

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन में राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के सर्वश्रेष्ठ कलाकार हिस्सा लेंगे।

कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि अगली पीढ़ी को धन-संपत्ति से अधिक जरूरी संस्कार और चरित्र देना है। भगवान श्रीराम का चरित्र मानव समाज के लिए आदर्श है। रामलीला और दशहरा महोत्सव के माध्यम से सनातन संस्कृति की परंपराओं से परिवारों और विशेष रूप से नई पीढ़ी को जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री धार्मिक रामलीला कमेटी इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

महासचिव ममता तिवारी ने बताया कि रामलीला के निर्देशक को करीब 60 वर्षों का अनुभव है और उनका उद्देश्य रामलीला को विश्वस्तरीय स्वरूप देना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर के बच्चों को ध्यान में रखते हुए मंचन को इस तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे वे भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और जीवन मूल्यों से परिचित हो सकें।

संस्थापक राजकुमार नागर ने बताया कि इस बार रामलीला में 100 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। करीब 350 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े बहुमंजिला मंच पर आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि तकनीक के साथ रामलीला का मंचन किया जाएगा।

संस्थापक प्रदीप शर्मा पंडित ने बताया कि विशाल मंच की पृष्ठभूमि में तीन विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्राफिक्स और दृश्य प्रभाव प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे दर्शकों को थिएटर जैसा अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थापक शेर सिंह भाटी ने कहा कि रामलीला के प्रारंभ से लेकर दशहरा महोत्सव तक पूरा आयोजन भव्य और आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। इस बार प्रभु श्रीराम की लीलाओं के साथ देश की कई प्रमुख हस्तियों को भी आयोजन से जोड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक रामलीला का समन्वय इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेजपाल नागर और विशिष्ट अतिथि ईश्वर दयाल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी, राजे कसाना, रामप्रकाश मावी, गीता पंडित, पंकज रोसा, सुनील चावड़ा, दीपक भाटी, वीरेंद्र रोसा, प्रमोद भाटी, मुकेश नागर, नरेंद्र नागर, इलम सिंह नागर, राजेश भाटी तथा सरदार गुरु दीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरेंद्र भाटी, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गौतम सहित कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में आई टी एस द एजुकेशन ग्रुप के विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग
दो रनवे के साथ जेवर एयरपोर्ट पर शुरू होगी उड़ान
सुप्रीम कोर्ट: ऑक्सीजन संकट पर केंद्र से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, राष्ट्रीय टास्कफोर्स ने दिए थे अहम ...
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
कल का पंचांग, 8 नवंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बेटियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
गौतम बुद्ध नगर में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक: लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए 17 अप्रैल को होगी जनसुनवाई
कवि-लेखक ओम रायज़ादा ने संभाली महिलाओं के सामाजिक उत्थान और पर्यावरण को ठीक करने की कमान
ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष 
कोरोना का कहर : जीएसटी रिटर्न की तारीख बढ़ी , पढ़ें पूरी खबर
नवनिर्वाचित चेयरमैन लता सिंह का कस्बे में हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : मंत्रोच्चार और निकाहनामे के साथ निर्धन परिवार की कन्याओं का विवाह...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जीएम, सीनियर मैनेजर, मैनेजर के कार्यक्षेत्र में बदलाव
योग सप्ताह के तीसरे दिन ओखला बर्ड सैंक्चुरी गूंजा "योग करें, निरोग रहे" का संदेश
गलगोटिया विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के प्रोफेसर का व्याख्यान, उच्च शिक्षा के ...