जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ समारोह, पीढ़ियों के प्रेम और संस्कारों का हुआ संगम

नन्हों की प्रस्तुतियों ने दादा-दादी का जीता दिल

ग्रेटर नोएडा, 12 सितंबर। स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों और उनके दादा-दादी के लिए ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की विषयवस्तु ‘Rooted in Love, Growing with Joy’ रही। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती भावना शर्मा रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने स्वागत संबोधन दिया। इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, क़व्वाली और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दादा-दादी ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान दादा-दादी के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि भावना शर्मा ने अपने संबोधन में दादा-दादी के स्नेह, जीवनानुभव और संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बुजुर्गों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम ने बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच प्रेम, आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और जलपान के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

जी.बी.यू में पंचदिवसीय विपस्सना ध्यान योग कार्यक्रम सम्पन्न
ईशान इंस्टीट्यूट द्वारा मारूति रब प्लास्ट कम्पनी में इंडस्ट्रियल विजिट आयोजित
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति का आकलन: टेथर्ड बैलून और ड्रोन तकनीक से होगा अध्ययन
आईईसी कालेज में फेयरवल पार्टी “अविस्मरण – 2022” का आयोजन
जी एस टी डिपार्टमेंट द्वारा गामा 2 में कैम्प लगाया गया
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व नृत्य दिवस मनाया गया
देश में कोरोना को लेकर बुरी ख़बर , 43 हजार से अधिक नए केस आए; केरल में सबसे ज्यादा मरीज
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में ईद असेंबली का आयोजन    
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान में गलगोटिया कर रहा है सहयोग
सरदार पटेल सेवा समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
जिला जेल में  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Tree Plantation Drive by Ryan International School, Greater Noida
ITS कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वक्ताओं ने साझा किए विचार
एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी