चार जरूरतमंद बच्चों के लिए खुला शिक्षा का रास्ता

उम्मीदों का दीप फाउंडेशन ने सरकारी स्कूल में कराया दाखिला, पढ़ाई से लेकर शैक्षणिक सामग्री तक देगा सहयोग

ग्रेटर नोएडा। आर्थिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में उम्मीदों का दीप फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। संस्था के प्रयास से सैनी विलेज प्राइमरी स्कूल, ग्रेटर नोएडा में चार जरूरतमंद बच्चों का दाखिला कराया गया।

इन बच्चों को क्रमशः नर्सरी, कक्षा एक, कक्षा चार और कक्षा पांच में प्रवेश दिलाया गया है। फाउंडेशन की ओर से बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग और मार्गदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतीक गुप्ता और शंकर केसरवानी मौजूद रहे।

फाउंडेशन की अध्यक्ष पल्लवी गुप्ता ने कहा, “पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया।” उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनका विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित करना है, ताकि आर्थिक मजबूरियां किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बनें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। उम्मीदों का दीप फाउंडेशन इसी सोच के साथ बच्चों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

फाउंडेशन के अनुसार बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के साथ उन्हें किताबें, कॉपियां, स्कूल ड्रेस, जूते, बैग और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था बच्चों की नियमित पढ़ाई पर भी नजर रखेगी और उन्हें आगे की शिक्षा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग देती रहेगी। फाउंडेशन का लक्ष्य इन बच्चों को उच्च शिक्षा तक निरंतर सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

यह भी देखे:-

Coronavirus India: देश में कोरोना के 35 हजार से अधिक मामले, 97.65 फीसद पहुंचा रिकवरी रेट
शारदा विश्विद्यालय में कंटेंपरेरी डेवलपमेंट एंड डिबेट्स इन क्रिमिनल लॉ पुस्तक का विमोचन
पार्टी के बाद विवाद में मारपीट और लूटपाट, बिसरख पुलिस ने 4 आरोपी दबोचे
लावारिस कुत्तों ने सोसायटी में 7 वर्ष के बच्चे को काटा
ग्राम भगवंतपुर में ग्रामीणों को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया संबोधित, कहा जो कहा , वो किया
एलडेको ग्रीन मीडोज़ सोसायटी ग्रेटर नोएडा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन
महिंद्रा पिकअप और स्विफ्ट डिजायर में टक्कर, दो की मौत, नौ घायल
नोएडा एयरपोर्ट का अलग से बनेगा बिल्डिंग बॉयलाज
House Rent Allowance में हुआ डबल इजाफा, अब इस कैटेगरी में होगा पेमेंट
गलगोटियास विश्वविद्यालय में चंद्रयान की सफलता पर मनाया गया "चंद्रयान महोत्सव", वक्ताओं ने व्यक्त किए...
योगेश कथुनिया: आठ साल की उम्र में मार गया था लकवा,कोच के बिना किया था अभ्यास
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा में बाल चिकित्सा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण इकाई का उद्घाटन
न्यू नोएडा के लिए अधिग्रहण का रास्ता साफ, विकास के लिए बनाई गई विस्तृत योजना
यमुना प्राधिकरण ने 200 एकड़ भूमि SAEL को सौंपी: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेग मेगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग ...
अपटाउन मॉल में वैलेंटाइन डे पर गूंजेंगी लेक्का की मधुर धुनें, रोमांस और म्यूजिक से सजेगी शाम
लीज बैक निरस्त करने पर किसान सभा ने ग्रेनो प्राधिकरण पर किया जबरदस्त प्रदर्शन , आश्वासन मिलने पर धरन...