P-3 के 223 परिवारों ने साथ देखी ‘हनुमान अंश’

विधायक धीरेन्द्र सिंह के सौजन्य से विशेष शो, नीम करोली बाबा के संदेशों से प्रेरित फिल्म ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर P-3 के निवासियों ने रविवार को परिवार सहित ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष शो देखा। क्षेत्रीय विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के सौजन्य से टीम RWA, सेक्टर P-3 की ओर से आयोजित विशेष शो में सेक्टर के 223 निवासी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।

नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित फिल्म को परिवार सहित देखने का अनुभव सेक्टरवासियों के लिए आध्यात्मिक और भावनात्मक होने के साथ मनोरंजक भी रहा। सामूहिक रूप से फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर सेक्टरवासियों ने विधायक धीरेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं।

RWA सेक्टर P-3 के अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि RWA का उद्देश्य केवल सेक्टर के विकास कार्यों तक सीमित नहीं है। संस्था सेक्टरवासियों के बीच सामाजिक एकता, भाईचारे और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विधायक धीरेन्द्र सिंह के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार जताया।

अमित भाटी ने कहा, “RWA किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पूरे सेक्टर P-3 के निवासियों की संस्था है। हमारा प्रयास है कि विकास, सामाजिक एकता और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से सेक्टर को और बेहतर बनाया जाए।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए RWA की ओर से सभी सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने परिवार सहित सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

यह भी देखे:-

जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे सितारों का सम्मान, ब्रिलियंस अवार्ड समारोह आयोजित
एक्शन में सीएम योगी, ₹43 हजार करोड़ से बिजली विभाग के मॉर्डनाइजेशन की तैयारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने " बंदी सुधार अभियान " के तहत जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में "ज्ञानवर्...
नॉन रेजीडेंसियल आवंटी जीएसटी में करा लें अपना पंजीकरण, पंजीकृत आवंटियों को खुद से ही आरसीएम के तहत ज...
Pitru Paksha 2021: श्राद्ध पक्ष शुरू, जानिए कैसे और किस तिथि को करें श्राद्ध कर्म ?
मास्टर प्लान 2041 से यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों का शुरू होगा विकास
विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह : चौधरी जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति करेगी प्रतिभाओं को सम्मानित
अंसल ए.पी.आई. की लखनऊ टाउनशिप की पूर्ण परियोजनाओं के आवंटियों के नाम रजिस्ट्री पर रोक नहीं
ग्रेटर नोएडा के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एनईपी और कला एकीकरण कार्यशालाएं आयोजित की गईं
YEIDA PLOT SCHEME : RPS -06 आवासीय योजना का ड्रा सम्पन्न, सैकड़ों की किसमत खुली, पूरे विश्व में लोगों...
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में गांधी-शास्त्री की जयंती मनाई गई: "उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर सच्ची ...
मोटोजीपी बाइक रेस को लेकर यमुना प्राधिकरण जारी करेगा एनओसी
एमएसएमई के सशक्तिकरण हेतु RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में कोड बलेज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Grenonews YouTube Channel पर कल 27 दिसंबर को होगा LIVE, यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना का ड्रा, 45...