74वीं यूपी पुलिस वार्षिक वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता में मुकाबले जारी

ग्रेटर नोएडा, 12 सितंबर। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स, गौतमबुद्धनगर के खेल मैदान में चल रही 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबाल क्लस्टर (वॉलीबाल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता-2026 में शनिवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए।

पुरुष वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल में मेरठ जोन ने पीएसी पश्चिमी जोन को 3-0 से तथा बरेली जोन ने आगरा जोन को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज जोन ने आगरा जोन को 2-0 और लखनऊ जोन ने कानपुर जोन को 2-0 से पराजित किया।

सेपक टकरा क्वाड इवेंट के पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन ने पीएसी मध्य जोन को 2-0 से हराया। वहीं सेपक टकरा रेगु इवेंट के महिला वर्ग में बरेली जोन ने लखनऊ जोन को 2-0 से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता के तहत रविवार को वॉलीबाल के एक क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा सेपक टकरा रेगु इवेंट के पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।

यह भी देखे:-

दिल्ली स्टेट रोप स्किपिंग चैंपियनशिप : नोएडा के मोहम्मद जैद ने लहराया परचम
AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स 2025 – दूसरे दिन का आयोजन ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक सम्पन्न
कराटे प्लेनेट गौतम बुद्ध नगर ने 4th काईकण कप ओपन चैंपियनशिप 2024 में मचाई धूम: 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और ...
ग्रेटर नोएडा के दो खिलाड़ियों का वीवो प्रो कबड्डी सीजन 8 में हुआ चयन
IPL पर कोरोना की मार, इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड
कराटे प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन के बच्चों ने लहराया परचम
ग्रेटर नोएडा के बच्चों का अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन, अभिभावकों में ख़ुशी की लहर
नॉर्थ वेस्ट कराटे चैंपियनशिप में कराटे प्लेनेट गौतमबुद्ध नगर  के बच्चों ने परचम लहराया 
जीतो नेशनल गेम का शानदार  हुआ समापन, क्रिकेटर भुवनेश कुमार व भाजपा सांसद प्रवेस साहिब वर्मा ने खिलाड...
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आगाज कबड्डी के मुकाबले से होगा
द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ग्रेटर नोएडा में 24 अक्टूबर से सजेगा रोलर स्केटिंग का मैदान, जिला चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे खिलाड...
ग्रेटर नोएडा के तेक्वांडो के 3 छात्र बैंकाक में दिखाएंगे अपना हुनर
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर नंबर वन खिलाड़ी बने वंश
CISCE राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: केरल बना अंडर–19 वर्ग का चैंपियन, SGFI के लिए खिलाड़ियों की ...
इंटरनेशनल कबोट गेम्स चैंपियनशिप 2019 : ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी ने लहराया परचम, जीते कई मेडल्स