नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ–जेनेसिस 2026–27 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 11 सितंबर। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय दीक्षारंभ–जेनेसिस 2026–27 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं, व्यावसायिक अवसरों और बदलते पेशेवर परिवेश से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान चांसलर प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज, रजिस्ट्रार डॉ. मुकेश परासर और डीन एकेडमिक्स डॉ. तान्या सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के अधिष्ठाता डॉ. सुभाष कुमार वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में रिचा वाही ने संचार एवं नेतृत्व प्रस्तुति, नवीन नंदा ने व्यावसायिक नेतृत्व, अमिता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा डॉ. अंकोर दासगुप्ता ने प्रभावी संचार और जागरूक नेतृत्व पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के विशेश कुमार ने नवीकरणीय ऊर्जा एवं उभरते अवसरों पर विचार साझा किए।

दूसरे दिन स्वास्थ्य प्रबंधन, विमानन, अनुसंधान, मानव संसाधन, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट रणनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “आरंभ करें, विश्वास करें, बनें और आगे बढ़ें” की भावना के साथ नई शैक्षणिक एवं पेशेवर यात्रा के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी देखे:-

पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, मांगी माफी
जीबीयू ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो के "कौशल विकास में अकादमी और उद्योग के सहयोग की सफलता: एक प...
AKTU की सेमेस्टर परीक्षा में शामिल छात्रों को मिला मौका, करा सकते हैं चैलेंज मूल्यांकन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में नवीन पुस्तकालय और सूचना सेवाओं पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आय...
टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
डॉ. विवेक गुप्ता द्वारा शोध फेलोशिप की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राकेश कुमार, महानिदेशक-ईपीसीएच डॉक्टरेट की मा...
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव
ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरिंग के छात्र मनीष त्रिपाठी को मिला इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट...
"रघुपति राघव रजा राम" से गूंजा सेंट जोसफ स्कूल
आईसीएसएसआर के सहयोग से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
जीएनएएलएसएआर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर सेमिनार, समानता और मानवाधिकारों पर हुई गंभीर चर्चा
Diwali 2021 Delhi Metro: आज रात को 10 बजे तक ही मिलेगी मेट्रो की अंतिम सेवा, डीएमआरसी ने जारी किया श...