बिलासपुर में 27 सितंबर को प्रजापति समाज का महासम्मेलन: राजेंद्र प्रजापति

प्रदेशभर से लोग जुटेगे, सामाजिक एकता पर होगा जोर

बिलासपुर : शुक्रवार को बिलासपुर में राजेंद्र प्रजापति के आवास पर प्रजापति समाज की प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई ।प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फ़ोरम के तत्वधान में 27 सितंबर को बिलासपुर कस्बे में प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों सहित देश के अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों के पहुचेगे ।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित और मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में समाज की वर्तमान स्थिति शिक्षा, रोजगार ,सामाजिक उत्थान ,युवाओं की भागीदारी और प्रजापति समाज को संगठित करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी ।कार्यक्रम आयोजक प्रजापति राजेंद्र आर्य ने बताया कि समाज के विकास के लिए आपसी एक जुटता अत्यंत आवश्यक है ।इसी उद्देश्य को लेकर यह प्रदेश स्तरीय प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह, शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तराखंड ,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति एवं समाज के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग अपने विचार साझा करेंगे तथा सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा ।इस महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद, दिल्ली, हरियाणा,उत्तराखण, राजस्थान,पंजाब, गुजरात आदि राज्यों से प्रजापति समाज के प्रबुद्ध लोग शिरकत करेंगे।
आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा ।साथ ही नई पीढ़ी को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
इस प्रेस वार्ता के मौके पर प्रजापति राजेंद्र आर्य,प्रेम चंद प्रजापति,संतोष प्रजापति ,सैलू प्रजापति,झगडू प्रजापति,राहुल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बिसाड़ा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, महायज्ञ व भंडारे में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़
उ.प्र. रेरा पंजीयन विस्तार प्राप्त करने वाली परियोजनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण करेगा
मेंटेनेंस कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार पर 5 लाख का जुर्माना
शेष 4% विकसित भूखंड की मांग पर किसानों का एक दिवसीय अनशन, एसीईओ के एक माह के आश्वासन पर समाप्त हुआ आ...
बचन भाटी को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव नियुक्त
गणेशोत्सव में बज्र के कलाकारों ने मचाई धूम, मयूर नृत्य ने मन मोहा
ज़ुबैर भाटी जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर एवं नासिर प्रधान बने किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के मेरठ मंडल प...
यमुना प्राधिकरण सीईओ अरुणवीर सिंह ने पौधरोपण कर वृक्षारोपण जन महोत्सव का शुभारंभ किया
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कैंटर ने कुचला , दो की मौत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिट रिपोर्ट की जांच शुरू, 11 अरब के नुकसान की बात आई सामने
योग और स्वास्थ्य, वात निरोधक समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल में MPS पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत, आरोपी के गिरफ्तारी की मांग
लक्ष्मीबाई बस्ती, गामा-2 में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन
किसान संगठनों की बैठक में आंदोलन को तेज करने हुआ फैसला