Accurate Institute में “विद्यारंभ 26” का भव्य आगाज, 1000 विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर की नई राह
ग्रेटर नोएडा। Accurate Institute of Management & Technology (AIMT) की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी स्थित बी.बी. लाल ऑडिटोरियम में ‘विद्यारंभ ’26 – Orientation Ceremony’ का आयोजन किया गया। समारोह में करीब 1000 नए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ करियर निर्माण, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता और भविष्य की चुनौतियों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चारण, सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। AIMT के निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का Accurate परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं विकासात्मक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
समारोह में फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता सुदेश बेरी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अपने पेशेवर सफर के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, रचनात्मक सोच और अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया।
सॉफ्टवेयर कंपनी Coforge के Associate Vice President-HR गौरव सोनी ने ‘How to Build & Shape a Career’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सफल करियर के लिए केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। इसके लिए प्रोफेशनल स्किल, संवाद क्षमता, अनुकूलनशीलता और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति जरूरी है।
वहीं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार राय ने ‘Ethics of Education’ विषय पर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ चरित्र, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और सही निर्णय लेने की क्षमता को पेशेवर जीवन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
सॉफ्टवेयर कंपनी Ebix-cash के Head HR हर्ष राज जैन ने ‘Preparing Future Technocrats’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया और उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के दौर में तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या समाधान, संवाद क्षमता, अनुकूलनशीलता और नई स्किल सीखना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में B.Tech विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन पवन कुमार सिंह की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया।
समारोह के समापन अवसर पर Director (PGDM) डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने अतिथियों, प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Accurate Group of Institutions की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता के दौर में संस्थान अपने कैंपस को वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित करने की दिशा में काम कर रहा है। सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को AI सहित एडवांस और प्रतिस्पर्धी प्रशिक्षण देकर बेहतर प्लेसमेंट के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संस्थान प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
वर्ष 2006 में स्थापित Accurate Group of Institutions विभिन्न प्रोफेशनल एजुकेशन डिसिप्लिन में कार्यरत है। ‘विद्यारंभ ’26’ ने नए विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर की शुरुआत को करियर, तकनीक, नैतिकता और व्यक्तित्व विकास के संदेशों के साथ प्रेरणादायक बनाया।
