पिंक रोजगार मेले में बेटियों को मिले नियुक्ति पत्र

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से गुरुवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बादलपुर परिसर में पिंक रोजगार मेला एवं कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। मेले में विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। सैकड़ों छात्राओं और युवतियों ने इसमें हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर रहे। जिलाधिकारी मेधा रूपम, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्या और आर्या फैशन्स की संस्थापिका डॉ. खुशबू सिंह मंच पर मौजूद रहीं।

मेले में विभिन्न कंपनियों ने महिला अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। आर्या फैशन्स की ओर से चयनित कई अभ्यर्थियों को विधायक तेजपाल नागर ने मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं, कंपनी की संस्थापिका डॉ. खुशबू सिंह ने भी चयनित छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि आर्या फैशन्स का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनाना है। कंपनी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को हस्तशिल्प, डिजाइनिंग, फैशन टेक्नोलॉजी और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं और कंपनियों का आभार जताया गया।

यह भी देखे:-

रोजा गांव के निवासी अंकित शर्मा ने जीता मिस्टर यूपी का ख़िताब, पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले के लिए गर्व ...
ताकत और सामर्थ्य से भारत के विकास इंजन के रूप में स्थापित हो रहा उत्तर प्रदेशः सीएम योगी
चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदखुशी
दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी
बच्ची से दुष्कर्म में 20 साल की कैद
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने करने का निर्देश द...
सितंबर माह को मनाया गया पोषण माह के रूप में , हुआ व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जलाशयों की सफाई के लिए जारी किया शेड्यल
भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में किया स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेंगे बंदे भारत ट्रेन के रेल कोच
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने अचानक दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में बड़ी हलचल
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट
राष्ट्र लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से की मुलाकात, ग्रेनो प्राधिकरण आंदोलन के ...
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम
ग्रेनो में इंटीग्रेटेड विवि खोलने की इच्छुुक मलेशियाई शिक्षण संस्थान