लॉयड लॉ कॉलेज के सहयोग से ट्रांसजेंडर के अधिकार एवं योजनाएं पर विधिक साक्षरता शिविर

ग्रेटर नोएडा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,गौतमबुद्ध नगर एवं विधिक सेवा केंद्र, लॉयड लॉ कॉलेज के सहयोग से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया .इस शिविर का विषय “ट्रांसजेंडर के अधिकार एवं योजनाएं ” था .कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नरेश मौर्या (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज, गौतम बुध नगर) थे. द्वितीय अतिथि नीलू मैनुअाल (सेक्रेटरी , डालसा , गौतम बुध नगर ,सिविल जज सीनियर डिवीज़न , गौतम बुध नगर) .तृतीय अतिथि रुद्राणी छेत्री (फाउंडर मित्र ट्रस्ट , फर्स्ट ट्रांसजेंडर मॉडल ऑफ़ इंडिया ) थी .

रुद्राणी क्षेत्री भारत की प्रथम ट्रांसजेंडर मॉडल हैं .उन्होंने कहा की हमे समाज अछूत समझता है .हमे लोग देख कर हँसते हैं .जहाँ से हम गुजरते हैं लोग हमे हीन दृष्टि से देखते हैं .लोग हमे अपने बराबर का नहीं समझते हैं .हम अंदर से अच्छा महसूस नहीं करते .समाज में हमे लेकर बहुत सी भ्रांन्तियाँ हैं.लोग हमे अद्भुत समझते हैं .बल्कि ऐसा नहीं है .जैसे अन्य महिला और पुरुष अनुभव करते हैं हम भी वैसा ही अनुभव करते हैं .जैसे वस्तुओं और सुविधाओं को लेकर उन्हें महसूस होता है हमे भी होता है .हम भी समाज में रहना चाहते हैं .हमारा शरीर भी रक्त ,हड्डी ,मांस का बना है .हमे भी सुख दुःख महसूस होते हैं .हमे लेकर समाज को धारना बदलनी चाहिए .समाज हमे अनोखा समझ कर हम पे हँसता है ,चौंकता है ,और हमसे दूर भागता है .हमे भी शिक्षा ,रोजगार चाहिए होता है .हमे समाज के तिरष्कार के कारन मांग कर खाना पड़ता है .अगर हम ऐसा न करें तो हम दो वक्त की रोटी नहीं खा सकते .समाज को हमे स्वीकार करना चाहिए .हमे इश्वर ने ही बनाया है इसमें हमारा कोई कसूर नहीं .जो भी जीव इश्वर ने बनाए हैं उनका तिरष्कार नहीं करना चाहिए .हमे भी जीने का हक़ है .जो हम पर हँसते हैं वो एक दिन हमारे साथे रहकर देख ले की हमे किस तरह का जीवन जीना पड़ता है और किस तरह की उपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है .

डालसा की सेक्रेटरी नीलू मेनवाल ने कहा की सरकार की तरफ से भी कई योजनाए किन्नरों के लिए बनाई जा रही हैं .किन्नरों को भी सामान अधिकार दिए जाने चाहिए .उनके कल्याण के लिए समाज एवं सरकार को दोनों को सहयोग कर के कार्य करना चाहिए .कॉलेज के विद्यार्थियों को समाज में जाकर जागरूकता फैलानी चाहिए .किन्नरों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना चाहिए .

यह भी देखे:-

RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA BAN ON SINGLE USE PLASTICS
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया नर्सरी ग्रेजुएशन दिवस
पीएम मोदी का काशी दौरा: बाबतपुर से रिंग रोड तक रहेगा उत्सव का माहौल, कल पहुंचेंगे सीएम योगी
शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान जीएनआईओटी ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता को पीएचडी की मानव उपाधि ...
मेगा जॉब फेयरः जी.एन. ग्रुप में खुला नौकरियों का पिटारा
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय मॉलिक्यूलर बायोलॉजी कार्यशाला का सफल समापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नुक्कड़ नाटक के जरिए गलगोटिया के कानून के छत्रों ने ग्रामीणों को विधिक अधिकार के प्रति जागरूक किया
गलगोटियास विश्वविद्यालय में छात्राओं ने जाना, कैसे चटाएं मनचलों को धूल, सीखे आत्मरक्षा के गुर
"रघुपति राघव रजा राम" से गूंजा सेंट जोसफ स्कूल
डिजाइन थिंकिंग पर एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन
पत्रकारिता में हर समय सीखते रहने की जरूरत : डॉ. विमल मोहन
रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में अलंकरण समारोह, प्रत्यूष गोयल बने छात्र परिषद के अध्यक्ष , स्कू...
अंर्तराष्ट्रीय योगा दिवस पर ईशान इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा, में योगा आयोजित
गौतम बुद्ध नगर में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की द्वितीय चरण की समय सारणी जारी
"द वीक बेस्ट कॉलेज सर्वे -2023 में जीएनआईओटी एमबीए संस्थान की 25वीं रैंकिंग"