नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता का फंदे से लटका मिला शव, मौत

नोएडा। दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश मेहता का शव नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। करीब 75 वर्षीय राकेश मेहता की मौत की सूचना के बाद थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, 6 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि केंद्रीय विहार-2 में रहने वाले राकेश मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां राकेश मेहता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, मौके से एक नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव और विभिन्न शारीरिक बीमारियों का उल्लेख होने की बात सामने आई है। पुलिस इस नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि घटना के समय उनकी पत्नी सुमंती मेहता अपने बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं। पति के लगातार फोन नहीं उठाने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई।

राकेश मेहता वर्ष 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे। शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में उन्होंने दिल्ली प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। वर्ष 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी उन्होंने दिल्ली प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिल्ली नगर निगम में भी उनकी कई अहम तैनातियां रही थीं। उनके कार्यकाल में दिल्ली में लो-फ्लोर बस सेवा की शुरुआत हुई थी।

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले में आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : "स्पर्श ग्लोबल स्कूल" ने अपना पहला वार्षिक कार्यक्रम "टी फिटी" मनाया
NCB को बड़ी कामयाबी: पकड़ा गया वह ड्रग तस्कर, जिसका आर्यन खान के साथ जुड़ा है लिंक
ग्रेनो प्राधिकरण के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के उपरांत अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए,चौधरी प्...
न वकीलों से मिलने दिया जा रहा और न दिखाई जा रही FIR की कापी- प्रियंका गांधी
दिल्ली: यमुना के जहरीले झाग में खड़े होकर छठ के व्रतियों ने की सूर्य की पूजा, कहा- ये हमारी मजबूरी
ईद पर्व को लेकर एसीपी ने कोतवाली दनकौर में शांति समिति की बैठक की
ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर...
ग्रेटर नोएडा में आयोजित जागरण विमर्श यूपी एनसीआर आशाएं और चुनोतियाँ में लोगों को संबोधित करते मुख्यम...
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, केजरीवाल ने विधायक दल में उनके नाम का प्रस्ताव रखा
Lakhimpur Kheri News: छह दिन में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन-राकेश टिकैत
जानिए सबसे ज्यादा बिड देकर किसने पाई फिल्म सिटी परियोजना
RAKSHA BANDHAN IS CELEBRATED BY THE BRAMHA KUMARIS THROUGH SPIRITUAL WORKSHOP
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
उत्तर प्रदेश : दीपावली से पहले मिलेगी सैलरी और बोनस के साथ बढ़ा डीए, लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफ...
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम