सीएम योगी से मिली फिल्म “हनुमान अंश” की टीम

टीम में शामिल रहे डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और एक्टर शोभिनव समेत सभी प्रमुख सदस्य

मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ व नाथ संप्रदाय से संबंधित फिल्म के दृश्य भी देखे

सीएम योगी ने फिल्म व कलाकारों की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं दीं

लखनऊ, 8 सितंबर। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। टीम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक व सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीब करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है। शोध बताते हैं कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीब करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे, जहां से उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था।

सीएम योगी ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है।

यह भी देखे:-

योगी आदित्यनाथ की ओडीओपी योजना का असर, स्वामी रामदेव ने बहराइच की हल्दी खरीदने के लिए एमओयू किया साइ...
अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने कई संगठन और कमेटियाँ को किय्या भंग, महासभा करेगी नए सिरे से पुनर्गठन
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुण्यतिथि
अंतरिक्ष उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत : संदीप सिंह
वाराणसी : बेटी होने पे नही लेती कोई चार्ज, मोदी भी है इनके फैन, डॉक्टर शिप्रा धर
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन अलाव लकड़ी व्यवस्था, यूपी वन निगम ने किया डिजिटल इंतजाम
उत्तरप्रदेश में आईएएस अधिकारीयों का तबादला
किसान एकता संघ के बैनर तले एनपीसीएल कार्यालय पर हुई  महापंचायत
उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की डिजिटल क्रांति: व्हाट्सऐप से अब घर बैठे पाएं वाहन से जुड़ी हर जानका...
ज्ञानेंद्र सिंह आर्य बने आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नए महामंत्री
प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ हादसे की जांच शुरू, तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने लिया कार्यभार
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना का हाल, जानिए 
मुख्यमंत्री योगी ने किया 'मोटो जीपी भारत' 2023 के पहले रेस के पहले टिकट का अनावरण
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर की कौशल्या देवी से भी संवाद किया पीएम मो...
यूपी चुनाव 2022: सपा के वरिष्ठ नेता गांवों को लेंगे गोद, मोहल्ले में जाकर करेंगे विकास योजनाओं का प्...
यूपी में अपैरल कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार, एनएईसी–एससीवीटी एमओयू से एक लाख युवाओं को मिलेगा रो...