विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर लोगों को किया जागरूक

हृदय रोग और स्ट्रोक की रोकथाम व पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की अहम भूमिका पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा, 8 सितंबर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की इकाई Faith Physiotherapy & Rehab Centre की ओर से मंगलवार को लोगों को फिजियोथेरेपी और नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम “हृदय रोग एवं स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक गतिविधि की भूमिका” रखी गई है।

कार्यक्रम में विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष व फेथ फिजियोथेरेपी के निदेशक डॉ. अजय कुमार (पीटी), बीपीटी, एमपीटी (न्यूरोलॉजी) ने कहा कि फिजियोथेरेपी को केवल दर्द और चोट के उपचार तक सीमित नहीं समझना चाहिए। आधुनिक फिजियोथेरेपी शारीरिक सक्रियता बढ़ाने, व्यायाम क्षमता में सुधार करने तथा हृदय रोग और स्ट्रोक के बाद पुनर्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने बताया कि स्ट्रोक के बाद मरीजों में शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, चलने में परेशानी, संतुलन संबंधी समस्या और दैनिक गतिविधियों को करने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे मरीजों के लिए व्यवस्थित फिजियोथेरेपी और न्यूरो-रिहैबिलिटेशन उनकी गतिशीलता और कार्यक्षमता में सुधार करने में सहायक हो सकता है।

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहना स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी उम्र, स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता के अनुसार सुरक्षित एवं व्यक्तिगत व्यायाम कार्यक्रम अपनाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। किसी बीमारी या स्ट्रोक के बाद विशेषज्ञ की सलाह लेकर उचित पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में डॉ. अमित, डॉ. हसन, डॉ. मुन्नी मिश्रा, राज कुमार और निक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से लोगों को संदेश दिया गया कि “सक्रिय रहें, स्वस्थ रहें और बेहतर जीवन की ओर बढ़ें।”

यह भी देखे:-

शारदा अस्पताल के नए 1200 बिस्तर वाले कैंसर इंस्टिट्यूट भवन का शिल्यान्यास
कोरोना को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन अलर्ट, नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी, पढ़ें पू...
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, विस्फोट जारी
शारदा डेंटल कॉलेज में दांतों के मरीज़ों का इलाज शुरू
ग्रेटर नोएडा : शारदा अस्पताल में ओपीडी की सुविधाएं सोमवार से होगी  शुरू
संगत पंगत -आरडब्लूए डेल्टा- 1 द्वारा रक्तदान शिवर-नि:शुल्क हेल्थ कैम्प आयोजित
70 वर्षीय मरीज के दिल से निकाला गया ट्यूमर, मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा में सफल ऑपरेशन
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
Corona Update : जानिए आज क्या है गौतमबुद्ध नगर में कोरोना की रिपोर्ट
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का क्या है हाल, जानिए 
कोविड 19 के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, टॉल ...
रामलाल वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर, 50 वृद्धजनों की हुई जांच
विश्व हेपेटाइटिस दिवस: समय पर जांच और टीकाकरण से हेपेटाइटिस पर पाया जा सकता है काबू, लिवर को रखें स्...
Corona Update : जानिए गौतमबुद्ध नगर का हाल
कल्याण, विवेक एवं विश्व-शान्ति के लिए योग , अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर विशेष