बीकानेर में उत्तर प्रदेश की रोलर डर्बी टीम ने जीता रजत पदक, गौतमबुद्धनगर के तीन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। राजस्थान के बीकानेर में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित प्रतिष्ठित डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर डर्बी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की सीनियर बॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि में गौतमबुद्धनगर के तीन खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा के स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ी शुभम शर्मा, जय चौधरी और चरण सिंह स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करते रहे हैं। तीनों खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप का आयोजन रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश की टीम ने फुर्ती, रणनीति और बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए सीनियर बॉयज श्रेणी में फाइनल तक का सफर तय किया।

फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम का सामना मेजबान राजस्थान से हुआ। कड़े मुकाबले में राजस्थान ने जीत दर्ज की, जबकि उत्तर प्रदेश की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

रजत पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश टीम में शामिल गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। चरण सिंह मूल रूप से गांव बिरौंडी के निवासी हैं, जबकि शुभम शर्मा और जय चौधरी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय खेल संगठनों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

यह भी देखे:-

AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स 2025 – दूसरे दिन का आयोजन ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक सम्पन्न
भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टेस्ट में बदलावों की संभावना, मुंबई में होगी टक्कर
केक काट कर अमर हॉकी खिलाड़ी ध्यान चंद जी को याद किया
ग्रेटर नोएडा की ऋचा दंडवते ने जीता प्रतिष्ठित वीर गाथा पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव
पुलिस एंड फायर गेम्स बैडमिंटन खेल में गौतमबुद्ध नगर के कॉन्स्टेबल गगन पासवान ने लहराया भारत का परचम
जीतो नेशनल गेम का शानदार  हुआ समापन, क्रिकेटर भुवनेश कुमार व भाजपा सांसद प्रवेस साहिब वर्मा ने खिलाड...
कैप्टेन शशिकांत मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : दिनेश राज़, एस्टर और स्किल्ज़ ने सेमीफ़ाइनल में जगह बन...
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: पंजाब यूनिवर्सिटी अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत करने के लिए आगे ब...
सेंट जोसफ स्कूल ने जमाया सुवीना मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्ज़ा
GPL क्रिकेट टूर्नामेंट : नगला बनाम जलालपुर के बीच खेला गया मैच, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा के कोमल और शाश्वत सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे
यूपी बृज ने मुंबई मरीन्स को 6 विकेट से हराकर बीसीएल सीजन 2 के फाइनल में बनाई जगह
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा जाह्नवी मित्तल ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के शौर्योत्सव 2026 में खेल प्रतिस्पर्धाओं का रोमांच चरम पर
GPL 4 में खेले गए तीन मैच, पढ़ें पूरी खबर
एनटीपीसी दादरी में IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन