नाव में रस्सी बांधते समय हिंडन नदी में डूबे दो युवक, NDRF-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

बहलोलपुर में हिंडन नदी में हुआ हादसा, बुलंदशहर निवासी शिव राजपूत और सौरव की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें

नोएडा, 5 सितंबर। थाना बिसरख क्षेत्र के बहलोलपुर में हिंडन नदी में नाव में रस्सी बांधने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ SDRF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और दोनों युवकों की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, डूबने वाले युवकों की पहचान शिव राजपूत पुत्र नरेंद्र और सौरव पुत्र निरंजन के रूप में हुई है। शिव राजपूत मूल रूप से गांव हाजीपुर, थाना स्याना, बुलंदशहर के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 19 वर्ष है। वहीं सौरव मूल रूप से गांव बिजलीपुर, थाना खुर्जा, बुलंदशहर के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 20 वर्ष है। दोनों वर्तमान में यूसुफपुर चक, थाना बिसरख क्षेत्र में रह रहे थे।

बताया गया कि दोनों युवक हिंडन नदी किनारे मौजूद नाव में रस्सी बांध रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों नदी के गहरे पानी में गिर गए और तेज बहाव के बीच लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF, NDRF और फायर सर्विस की टीमों को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। गोताखोरों और नावों की मदद से नदी में दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस ने बताया कि युवकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

यह भी देखे:-

दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
25 हज़ार का ईनामी फरार गालीबाज तथाकथित नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार
बीएचयू आईआईआईटी दीक्षांत समारोह : कॉलेज-विश्वविद्यालय ही नहीं, समाज भी है बड़ा शिक्षक
सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता मे यूपी को कोई पदक नही, निराश खिलाड़ियों का आरोप अधिकारियों और खेल विभाग की ल...
पूरे शहर को बना रखा है बंधक, अब अंदर घुसना चाहते हैं; -सुप्रीम कोर्ट
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने किया मोटो जीपी रेस ट्रैक का भ्रमण, प्रतियोगिता क...
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
बाढ़ की मार : मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत तमाम राज्यों में स्थिति और विकराल
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदगी की शिकार हुई थी 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता, 21 सितंबर तक पुलिस रिमा...
यूक्रेन में अब भी पढ़ रहे हैं 12 हज़ार भारतीय छात्र - आरटीआई
चारा घोटाला: तीसरे मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुनाई गई सजा
गुमशुदा मूक बधिर वृद्ध महिला : अपनों को खोजती आँखे , यदि पहचानें तो तुरंत संपर्क करें।
Ganesh Chaturthi 2021: अमिताभ बच्चन, कंगना रनोट और सोनू सूद सहित इन सेलेब्स ने दी फैन्स को गणेश उत्स...
न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल की छुट्टी, 20 सितंबर तक पद पर बने रहेंगे जस्टिस चीमा- SC
खुद के फ्लैट में रहने का ख्वाब देख रहे 1300 और खरीदारों के लिए राहत की खबर