ज़रा सी बारिश में बेहाल ग्रेटर नोएडा, सड़कें बनीं तालाब; उद्योगों में घुसा पानी

थीम पार्क से पहले मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए प्राधिकरण : अमित कुमार उपाध्याय

ग्रेटर नोएडा। जरा सी बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को लेकर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि विशेष रूप से ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र वर्षों से भीषण जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है और सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। कई जगहों पर पानी फैक्ट्रियों तक पहुंच जाता है, जिससे मशीनें, कच्चा माल और तैयार उत्पाद प्रभावित होते हैं। मालवाहक वाहन फंसने से उत्पादन और परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश से पहले ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने और नालों की सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में इन व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। टूटी सड़कों और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

आईबीए अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि जब औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट और साफ-सुथरे नालों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तो करोड़ों रुपये थीम पार्क, सौंदर्यीकरण और अन्य परियोजनाओं पर खर्च करने की प्राथमिकता क्यों दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि उद्यमी लीज रेंट, ट्रांसफर चार्ज और अन्य शुल्कों के माध्यम से प्राधिकरण के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में उद्योगों और उद्यमियों को सुरक्षित सड़कें, प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था, नियमित नाला सफाई और बेहतर स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

अमित कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कई औद्योगिक क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था अब भी अधूरी है और जहां नाले बने हैं, वहां लंबे समय से समुचित सफाई नहीं हुई है। इसका खामियाजा हर वर्ष उद्योगों को आर्थिक नुकसान और उत्पादन प्रभावित होने के रूप में भुगतना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि देश वैश्विक निवेश और विकसित भारत-2047 का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है, लेकिन यदि निवेशकों को जलमग्न सड़कें, फैक्ट्रियों में भरा पानी और बदहाल आधारभूत ढांचा दिखाई देगा तो निवेशकों का विश्वास प्रभावित होगा।

आईबीए ने प्राधिकरण से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करने, सभी नालों की तत्काल सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि उद्यमियों को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योग सुरक्षित रहेंगे तभी निवेश आएगा, रोजगार बढ़ेगा और विकास के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

यह भी देखे:-

सुमित क्लब घँघोला की टीम बनी जुनेदपुर बॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता
धर्म गुरुओं के साथ एसीपी ने की बैठक
लखनऊ : फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति व साल्वर गिरोह का एसटीएफ ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
दशहरा मेला से लौट रहे ई रिक्शा सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल
आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी: ओबीसी, महिला और एससी मेें जानिए किसे होगा फायदा
काबुल पर कब्जे के बाद पहली बार चीन ने तालिबान से साधा कूटनीतिक संपर्क, चीनी विदेश मंत्री बोले- जारी ...
लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी
दंगाइयों से निबटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
Parliament Special Session 2023: 5 दिवसीय संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, PM कर सकते हैं बड़ा एलान
वाराणसी : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित 18 पर मुकदमा, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक गाने को लेकर है विवाद
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के साथ हुई नए महीने की शुरुआत, बढ़े गैस सिलिंडर के दाम
ओलंपिक खेलों में दिख सकता है चौके-छक्के का रोमांच, आईसीसी ने उठाया ये बड़ा कदम
किसान एकता संघ के बैनर तले जेवर कैम्प कार्यालय से पदयात्रा का किया शुभारंभ
निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से मची चीख-पुकार: तीन की मौत, दो घायल
यूपी : मनरेगा में संविदा कर्मियों की सेवायोजन पोर्टल से भर्ती प्रक्रिया निरस्त, अब लिखित परीक्षा और ...