खाटूश्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्ति में डूबा ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा। श्री श्याम सेवा परिवार ग्रेटर नोएडा की ओर से बुधवार को तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आनंद किमाया ग्रैंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर खाटूश्याम बाबा के भजनों का आनंद लिया और देर तक भक्ति रस में झूमते रहे।
कार्यक्रम में कानपुर से पहुंचीं भजन गायिका शर्मा सिस्टर, इंदौर के शिवम रावल और जयपुर के आयुष सोमानी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
समिति के अध्यक्ष मुकुल गोयल सहित आदित्य अग्रवाल, सुरेश गर्ग, अंकित अग्रवाल, विनय गुप्ता, विनय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, वैभव बंसल, शुभम मांगलिक, विकास गर्ग, कपिल गर्ग, चेतन शर्मा, शुभम गोयल, आधार जिंदल, तरंग तायल, सौरभ गुप्ता, रोहित गोयल, अनुज सिंघल, पीयूष गर्ग, सौरभ सिंघल, आकाश गर्ग, सुमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, बंटी गर्ग, पंकज अग्रवाल और गौतम गुप्ता सहित शहर के गणमान्य एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति संगीत और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
