जन्माष्टमी पर “उम्मीदों का दीप” ने स्लम एरिया के बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ‘उम्मीदों का दीप’ एनजीओ ने स्लम एरिया में रहने वाले वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को मिठाइयां, कचौरी और अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनके साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया।

इस दौरान बच्चों को कॉपी-पेंसिल भी वितरित की गईं और उन्हें पढ़ाया गया। संस्था का उद्देश्य त्योहार की खुशियों के साथ बच्चों तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में शंकर केसरी, महावीर गुप्ता, प्रतीक गुप्ता एवं प्रावी गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संस्था की अध्यक्षा पल्लवी गुप्ता ने कहा कि त्योहार की सच्ची खुशी तभी है, जब समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चे भी हमारी खुशियों में शामिल हों। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास बच्चों को केवल भोजन और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना भी है।

‘उम्मीदों का दीप’ के इस प्रयास ने जन्माष्टमी के अवसर पर सेवा, शिक्षा और मानवीय संवेदना का सुंदर संदेश दिया।

यह भी देखे:-

NCLT से मिली बड़ी राहत, जेपी इंफ्राटेक के 20 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों को राहत
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को शत् शत् नमनः सुनील गलगोटिया
उ.प्र. रेरा द्वारा परियोजनाओं के क्यू.पी.आर. भरने की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारउ.प्र. रेरा द्वारा...
सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण ने जी-20 के कार्यों के लिए 30 जून तक टेंडर फाइनल करने का दिया लक्ष्य
मेट्रो हॉस्पिटल में लगी आग, बड़ा हादसा टला – फिजियोथैरेपी यूनिट तक सिमटी रही लपटें नोएडा, सेक्टर-11 ...
आईआईए ने लखनऊ में किया इंडिया फूड एक्सपो 2023 का आयोजन
यमुना प्राधिकरण किसानों को सात के बजाय दस फीसदी देगा आबादी का भूखंड
जीएल बजाज के एमबीए छात्र आयुष बंसल डॉo अब्दुल कलाम स्टार्टअप यूथ सेरेमनी में सम्मानित
EPFO की नई गाइडलाइंस पर IBA की कार्यशाला, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा
जन मिलन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, नरेंद्र भाटी डाढ़ा का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
41 श्रमिकों के रेस्क्यू अभियान को आसान बनाने में जुटी है पारसन टीम और जियोफिजिस्ट डॉ संजय राणा
तीसरी आंख से होगी बिलासपुर की निगरानी, लगाए गए दर्जन भर कैमरे
जेवर के विकास के लिए एक मंच पर आए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
भूल गए हैं UPI PIN, Google Pay पर ऐसे करें चेंज, यह है आसान तरीका
मुफ्त में हवाई यात्रा नहीं ; Air India ने बंद की क्रेडिट सुविधा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में HCLFoundation का मेगा वृक्षारोपण अभियान, 2400 से अधिक पौधे रोपे