दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने बच्चे, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बढ़ाया उत्साह

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-III स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की निदेशिका कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा मौजूद रहीं।

जन्माष्टमी समारोह में नर्सरी, प्रेप एवं जूनियर कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के रूप में बेहद मनमोहक नजर आए। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन और पूजन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मधुर भजनों, भक्तिमय गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं को प्रस्तुत किया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण मटकी फोड़ गतिविधि रही। इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे परिसर में उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर प्रेम, करुणा और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। जन्माष्टमी समारोह ने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के मन में भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक चेतना की सुंदर छाप छोड़ी।

यह भी देखे:-

वेस्टर्न सिडनी विवि में छात्रों को शिक्षा प्राप्त करना होगा और आसान, प्रदेश मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्टॉल पर शिक्षामंत्री ने लिया इलेक्ट्रिक सोलर बस का अनुभव, भारत शिक्षा एक्...
जहांगीरपुर के प्राथमिक विधालय में छात्र- छात्राओ को ड्रेस वितरित की
जीएल बजाज में ‘एआई फॉर सस्टेनेबल बिज़नेस’ पर चौथा वार्षिक ईएसजी कॉन्क्लेव आयोजित
एनआईयू का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न, शहीद जवानों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करेगा विवि : ड...
नयी शिक्षा नीति की सभी योजनाओं को जल्द अमल में लाना बड़ी चुनौती : प्रो. प्रसेनजीत
शारदा विश्वविद्यालय: मीडिया एकैडिमिक्स और इंडस्ट्री के बीच सामंजस्य ज़रूरी
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 12वीं कक्षा का विदाई समारोह, विद्यार्थियों को मिला उज्ज्वल भव...
नवाचार की उड़ान: एसआईएच 2025 के तीसरे दिन गलगोटिया विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं का अद्वितीय प्रदर्शन
शारदा विश्विद्यालय : पत्रकारिता के छात्र सीखेंगे फिल्म निर्माण के गुर
गलगोटियाज कॉलेज में डॉ. कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का भव्य उद्घाटन
आईआईएमटी में लॉ ,बीबीए, बीसीए, बीकाम और बीजेएमसी के नये सत्र का आगाज
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में उत्तर भारत का 'सबसे बड़ा' टेक हैकाथॉन लॉन्च किया गया
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में अंतर्विद्यालयी जोश दिखाइए (द स्पोर्ट्स मीट) महोत्सव का आय...
आईटीएस डेंटल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी , आरुष बक्शी को मि0 फ्रेशर व रितिका शाॅ को मिस फ्रेशर का मिला ...
कल नोएडा-ग्रेनो के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश