गौतम बुद्ध नगर के रोल बॉल खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के रोल बॉल खिलाड़ियों ने देहरादून में आयोजित द्वितीय मिनी (अंडर-11) एवं जूनियर (अंडर-17) नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के रोल बॉल खेल जगत में खुशी का माहौल है।

चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की संयुक्त देखरेख में 29 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक परेड ग्राउंड, देहरादून में किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की विजेता टीम में गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अंडर-11 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक

सेक्टर-1, नोएडा एक्सटेंशन निवासी स्निथिक प्रताप सिंह, पुत्र संजीव सिंह और ओमेगा-1 स्थित गंधर्व सोसाइटी निवासी सात्विक आर्य, पुत्र प्रदीप आर्य ने स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-17 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक

टाटा स्टील सोसायटी, ग्रेटर नोएडा निवासी शिवम वर्मा, पुत्र शरद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक

चाई फाई, ग्रेटर नोएडा निवासी तनिष्का तंवर, पुत्री मंगल सिंह तंवर और डेल्टा-2 निवासी सारा सिंह, पुत्री नितेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। खिलाड़ियों के माता-पिता ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जताई।

संघ के पदाधिकारियों ने जिले के कोच मिलिंद शर्मा को भी टीम की इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी देखे:-

रयान ग्रेटर नोएडा के रिज़वान ने ताइक्वांडो में लहराया परचम
योगेश कथुनिया: आठ साल की उम्र में मार गया था लकवा,कोच के बिना किया था अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय हॉकी में चमकी जीबीयू की शांभवी सिंह, भारतीय टीम संग जीता गोल्ड
रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में जिले के बच्चों ने लहराया परचम
तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के पांच खिलाड़ियों का चयन
गौतम बौद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने मोटोजीपी™ से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुद...
दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रयान ग्रेटर नोएडा ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा
जीतो नेशनल गेम का शानदार  हुआ समापन, क्रिकेटर भुवनेश कुमार व भाजपा सांसद प्रवेस साहिब वर्मा ने खिलाड...
दादरी: रामज्ञा स्कूल में टी- 10 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा श्रेया अग्रवाल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में किया उत्कृष...
दनकौर के बच्चों ने कराटे चैंपियनशिप में किया कमाल, इंटर  स्टेट कराटे चैंपियनशिप  2022  में झटके कई म...
राम-ईश स्पोर्ट्स मीट 2025: छात्रों ने दमखम दिखाया, रोमांचक मुकाबलों में चमके प्रतिभागी
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
बीआईसी तक पहुंचने के लिए आपकी यात्रा हुई और आसान: इंडियनऑयल ग्रांप्री ऑफ इंडिया के लिए फैंस को मिलने...
ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस का महासंग्राम, 14 देशों के दिग्गज खिलाड़ियों का जुटान
Moto GP रेस का आयोजन किया जाए रद्द- हेलमेट मैन ऑफ इंडिया, राष्ट्रपति और PMO को लिखा पत्र