राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी टूर्नामेंट का समापन, एस्टर स्कूल बना चैंपियन

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। 27 अगस्त से शुरू हुए टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में एस्टर स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि जीकेजी क्लब उपविजेता रहा।

राष्ट्रीय खेल दिवस महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर और बलविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने रिबन काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया तथा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर अतिथियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी में केक काटकर जयंती समारोह भी मनाया गया।

समारोह में ग्रेटर नोएडा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, समाजसेवी हरेन्द्र भाटी, विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल जैवीर डागर, बिजेनदर सिंह आर्य, रवीन्द्र सिंह, अनिल चौधरी, सुभाष चंदेल (चाचा हिंदुस्तानी), असीम शर्मा, वीके सहरावत, कपिल कुमार, चंदमणि और दिलीप कुमार सहित कई पूर्व एवं राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अफजल अहमद सहित खेल जगत से जुड़े अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस दौरान अतिथियों ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, एकता, टीम भावना, समर्पण, सम्मान और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल के क्षेत्र में लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

टूर्नामेंट में विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना के लिए मेडल, प्रमाण-पत्र, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन, मित्रता और निष्पक्ष खेल की भावना को मजबूत करना रहा। टूर्नामेंट का समापन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों, स्वयंसेवकों और अतिथियों की मौजूदगी में उत्साहपूर्ण एवं यादगार माहौल में हुआ।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर के धावक दीपांशु भाटी ने क्षेत्र का नाम किया रोशन
जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन
एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप 2024-25 का ताज गोल हंटर्ज़ एफसी के नाम
कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप – 2018 का आगाज , देखें VIDEO
नेशनल रोलर बास्केट बॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीम चंडीगढ़ रवाना
ऑल इंडिया इन्विटेशन रियल गोल्ड ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप : ग्रेनो के स्केटर्स ने उत्तर प्रदेश का ...
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा जाह्नवी मित्तल ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1
रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो के बच्ची चमके
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2025: गौतम बुद्ध नगर की अंडर-11 टीमों ने रचा इतिहास
वाराणसी ने जीता चैंपियन ट्रॉफी, गाज़ियाबाद उपविजेता — CISCE यूपी रीजनल एथलेटिक मीट का भव्य समापन
श्री संत विनोबा इंटर कॉलेज में खेल कूद प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
टोक्यो पैरा ओलंपिक में खेलेंगे जिलाधिकारी सुहास एलवाई
नोएडा में खेलों का महाकुंभ: जेपी स्पोर्ट्स एक्स्ट्रावैगेंज़ा 2025 का भव्य आगाज़ 19 अगस्त से
गलगोटिया इंटर कॉलिज स्पोर्टस लीग 2022 का पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया ...
सेंट जॉसेफ स्कूल में ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़
CISCE UP रीजनल एथलेटिक मीट बॉयज़ 2025–26 का ग्रेटर नोएडा में शुभारंभ